श्रीलंका में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दलाई लामा ने बढ़ाया हाथ

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने श्रीलंका में आए बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए उनके लिए वित्तीय सहायता की पेशकश भी की है।

By Srishti VermaEdited By: Publish:Wed, 31 May 2017 12:57 PM (IST) Updated:Wed, 31 May 2017 01:50 PM (IST)
श्रीलंका में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दलाई लामा ने बढ़ाया हाथ
श्रीलंका में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दलाई लामा ने बढ़ाया हाथ

धर्मशाला (आइएएनएस)। तिब्बत के आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा ने बुधवार को धर्मशाला में श्रीलंका के बाढ़ पीड़ितों की सलामती के लिए प्रार्थना की, और साथ ही उन्होंने पीड़ितों के राहत और बचाव कार्य के लिए वित्तीय सहायता की पेशकश भी की है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमासिंघे को लिखे एक पत्र में उन्होंने बाढ़ में अपनों को खो चुके लोगों के प्रति अपनी सहानुभुति व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि, "मैं उन सभी पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं साथ ही उनके लिए प्रार्थना करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और इस प्राकृतिक आपदा में बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। मेरी सहानुभूति और चिंता के नाते, मैंने दलाई लामा ट्रस्ट से राहत और बचाव कार्य को सहयोग राशि दान करने को कहा है।"

"संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि पिछले आपातकाल के आधार पर इस बार भी द्वीपों में राष्ट्रीय आपदा राहत सेवा केंद्र द्वारा पेयजल और गैर-खाद्य पदार्थों की पहचान तत्काल जरूरत के रूप में की गई। मालूम हो कि, 2003 में श्रीलंका में सबसे भयंकर बाढ़ आने से 180 से अधिक लोग मारे गए थे और कुल 545,243 लोग प्रभावित हुए थे।

यह भी पढ़ें : श्रीलंका की बाढ़ से अब तक 164 की मौत,112 व्यक्ति अभी भी लापता 

chat bot
आपका साथी