लगातार दूसरे दिन बढ़े सक्रिय मामले, सरकार ने कहा- राज्यों के पास वैक्सीन की 3.20 करोड़ डोज उपलब्ध

लगातार दूसरे दिन सक्रिय मामलों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 41383 मामले सामने आए हैं जिसके चलते कुल संक्रमित लोगों की संख्या 31257720 हो गई है।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 08:31 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 07:29 AM (IST)
लगातार दूसरे दिन बढ़े सक्रिय मामले, सरकार ने कहा- राज्यों के पास वैक्सीन की 3.20 करोड़ डोज उपलब्ध
लगातार दूसरे दिन सक्रिय मामलों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

नई दिल्ली, जेएनएन। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास फिलहाल वैक्सीन की 3.20 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 43 करोड़ डोज से अधिक टीके उपलब्ध कराए जा चुके हैं और सात लाख डोज देने की प्रक्रिया चल रही है। सरकार टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

लगातार दूसरे दिन बढ़े एक्टिव केस

इस बीच लगातार दूसरे दिन सक्रिय मामलों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 41,383 मामले सामने आए हैं जिसके चलते कुल संक्रमित लोगों की संख्या 3,12,57,720 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को सक्रिय मामलों की संख्या 4,09,394 हो गई। इससे एक दिन पहले बुधवार को सक्रिय मामलों की संख्या 4,07,170 थी।

अब तक 3,04,29,339 लोग हुए ठीक

इस तरह गुरुवार को सक्रिय मामलों की संख्या में 2,224 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले बुधवार को सक्रिय मामलों में एक हजार से अधिक की वृद्धि हुई थी। मंत्रालय के अनुसार, इस बीमारी से देश में अब तक 3,04,29,339 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

मौत को कम बताने संबंधी रिपोर्टें गलत

दूसरी तरफ, कोरोना से मौत को कम बताने संबंधी मीडिया रिपोर्टों का खंडन करते हुए सरकार ने कहा है कि ऐसा लगता है कि हर मौत का कारण कोरोना को मान लिया गया है। यह तथ्यों पर आधारित नहीं है और पूरी तरह गलत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में मजबूत और कानून-आधारित मृत्यु रजिस्ट्रेशन प्रणाली है। इसे देखते हुए कुछ मामले संक्रामक रोग और उसके प्रबंधन के नियमों के अनुसार ज्ञात नहीं हो सकते हैं। लेकिन बड़ी संख्या में इसका पता नहीं चलने की संभावना नहीं है।

देश में कोरोना की स्थिति

24 घंटे में नए मामले 41,383

कुल सक्रिय मामले 4,09,394

24 घंटे में टीकाकरण 50.07 लाख

कुल टीकाकरण 41.78 करोड़

गुरुवार सुबह आठ बजे तक कोरोना की स्थिति

नए मामले 41,383

कुल मामले 3,12,57,720

सक्रिय मामले 4,09,394

मौतें (24 घंटे में) 507

कुल मौतें 4,18,987

ठीक होने की दर 97.35 फीसद

मृत्यु दर 1.34 फीसद

पाजिटिविटी दर 2.41 फीसद

सा. पाजिटिविटी दर 2.12 फीसद

जांचें (बुधवार) 17,18,439

कुल जांचें (बुधवार) 45,09,11,712

गुरुवार शाम छह बजे तक किस राज्य में कितने डोज 

उत्तर प्रदेश 6.74 लाख

राजस्थान 4.34 लाख

पंजाब 0.51 लाख

महाराष्ट्र 1.92 लाख

झारखंड 0.55 लाख

दिल्ली 0.48 लाख

छत्तीसगढ़ 0.42 लाख

उत्तराखंड 0.40 लाख

हरियाणा 0.61 लाख

बिहार 0.83 लाख

जम्मू-कश्मीर 0.09 लाख 

chat bot
आपका साथी