एक सप्ताह में रिकॉर्ड 534 किमी हाईवे का निर्माण, चालू वित्त वर्ष में 11,000 किमी राजमार्ग बनाने का लक्ष्य

मंत्रालय के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में 15 जनवरी तक 7597 किमी सड़क निर्माण का ठेका दिया गया जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 3474 किमी था। पिछले वित्त वर्ष (2019-20) में 8948 किमी सड़क निर्माण के ठेके दिए गए और कुल 10237 किमी सड़क का निर्माण हुआ।

By Neel RajputEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 10:21 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 10:21 PM (IST)
एक सप्ताह में रिकॉर्ड 534 किमी हाईवे का निर्माण, चालू वित्त वर्ष में 11,000 किमी राजमार्ग बनाने का लक्ष्य
चालू वित्त वर्ष में 11,000 किमी राजमार्ग निर्माण का लक्ष्य

नई दिल्ली, प्रेट्र। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने रविवार को बताया कि एक सप्ताह में रिकॉर्ड 534 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) का निर्माण किया गया है। एक बयान जारी कर मंत्रालय ने कहा कि उसने आठ जनवरी को शुरू हुए सप्ताह में यह रिकॉर्ड बनाया है। मौजूदा गति को देखते हुए मंत्रालय को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में 11,000 किमी राजमार्ग निर्माण का लक्ष्य पार कर लिया जाएगा।

पिछले वर्ष अप्रैल से इस वर्ष 15 जनवरी तक मंत्रालय ने कुल 8,169 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया है। यह रोजाना औसतन 28.16 किमी की गति से तैयार किया गया है। पिछले वर्ष समान अवधि में 7,573 किमी यानी रोजाना औसतन 26.11 किमी की गति से राजमार्ग का निर्माण हुआ था।

मंत्रालय के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में 15 जनवरी तक 7,597 किमी सड़क निर्माण का ठेका दिया गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 3,474 किमी था। पिछले वित्त वर्ष (2019-20) में 8,948 किमी सड़क निर्माण के ठेके दिए गए और कुल 10,237 किमी सड़क का निर्माण हुआ। उल्लेखनीय है कि हाल के वर्षो में राष्ट्रीय राजमार्गो के निर्माण में बड़ी तेजी आई है और कई पुरानी-नई परियोजनाएं पूरी की गई हैं।

chat bot
आपका साथी