आपके व्हाट्सएप पर चीन की टेढ़ी नजर, भारतीय सेना ने दी चेतावनी

सेना के जारी किए गए वीडियो में बताया गया है कि व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन और बाकी सदस्य सजग रहें। चीनी हैकर्स डिजिटल दुनिया का उपयोग कर रहे हैं।

By Tilak RajEdited By: Publish:Tue, 20 Mar 2018 07:53 PM (IST) Updated:Tue, 20 Mar 2018 07:53 PM (IST)
आपके व्हाट्सएप पर चीन की टेढ़ी नजर, भारतीय सेना ने दी चेतावनी
आपके व्हाट्सएप पर चीन की टेढ़ी नजर, भारतीय सेना ने दी चेतावनी

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। सेना ने लोगों को व्हाट्सएप का सुरक्षित और सावधानी से इस्तेमाल करने की सलाह दी है। सेना ने लोगों को चेताया है कि वे सोशल मैसेंजर ऐप्स को सावधान होकर प्रयोग करें। सेना के मुताबिक, चीन के हैकर भारतीय यूजर्स के व्हाट्सएप अकाउंट को हैक कर रहे हैं। सेना ने चीन के हैकरों की कारस्तानी उजागर करते हुए एक वीडियो जारी किया है। सेना ने बताया है कि चीन आपकी डिजिटल दुनिया में घुसपैठ के लिए हर तरह के पैतरे का इस्तेमाल कर रहा है। व्हाट्सएप गु्रप के जरिये चीन सिस्टम में सेंध लगाने और हैकिंग करने की लगातार कोशिश कर रहा है।

कुछ महीने पहले सेना ने नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिकों को व्हाट्सएप समेत कई खतरनाक एप के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी दी थी। बता दे कि +86 से शुरू होने वाले चाइनीज नंबर आपके ग्रुप में घुसपैठ के बाद सभी डेटा को चुराना शुरू कर देते हैं। वीडियो में कहा गया है कि अगर आप सिम कार्ड बदलते हैं तो उसे पूरी तरह नष्ट कर दें। व्हाट्सएप ग्रुप से चुराई गई सूचनाएं चीन के हैकर्स के पास पहुंच रही है।

सेना के जारी किए गए वीडियो में बताया गया है कि व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन और बाकी सदस्य सजग रहें। चीनी हैकर्स डिजिटल दुनिया का उपयोग कर रहे हैं। इसलिए व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन सेव नंबर को ही ग्रुप में जोड़ें और ग्रुप के सदस्य भी ऐसे नंबरों के प्रति सजग रहें।

जानकारों के मुताबिक, चीन हर दिन साइबर वारफेयर के तहत इन चीजों को अंजाम दे रहा है। असल में सैन्य अधिकारियों के बड़ी तादाद में व्हाट्सएप ग्रुप बने हुए हैं, एनडीए और आईएमए के बैच से लेकर सभी पलटन, कमान, स्कावड्रन के ग्रुप बने हुए हैं। इन ग्रुप में अधिकारी अपनी मूवमेंट और दूसरी जानकारियों साझा करते हैं। कुछ ग्रुप सैन्य अधिकारियों ने गैर-सैन्य लोगों के साथ भी बना रखे हैं। इसीलिए चीनी हैकर्स का खतरा लगातार बना रहता है। हाल ही में कश्मीर के कुछ आर्मी ग्रुप में भी चीनी हैकर्स के मौजूद होने की जानकारी सामने आई थी।

chat bot
आपका साथी