कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़कर दिखाएं चिदंबरम: दिग्विजय

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने फिर पार्टी को मुश्किल में डाल दिया है। एक निजी चैनल से बातचीत में दिग्विजय ने वरिष्ठ पार्टी नेता पी. चिदंबरम को कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लडऩे की चुनौती दे दी है। दिग्विजय से जब सवाल किया गया कि राहुल गांधी को कांग्रेस की

By manoj yadavEdited By: Publish:Sun, 23 Nov 2014 07:44 PM (IST) Updated:Mon, 24 Nov 2014 08:51 AM (IST)
कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़कर दिखाएं चिदंबरम: दिग्विजय

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने फिर पार्टी को मुश्किल में डाल दिया है। एक निजी चैनल से बातचीत में दिग्विजय ने वरिष्ठ पार्टी नेता पी. चिदंबरम को कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लडऩे की चुनौती दे दी है।

दिग्विजय से जब सवाल किया गया कि राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपने पर आप क्या कहना चाहते हैं? इसपर दिग्विजय ने कहा कि उनको पार्टी की पूरी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। और ज्यादा सक्रियता से मीडिया और जनता के बीच जाना चाहिए। राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लडऩे पर दिग्विजय ने जवाब दिया कि गांधी परिवार से बाहर भी कोई कांग्रेस सदस्य पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ सकता है। अगर चिदंबरम चाहें तो वह भी चुनाव लड़ सकते हैं। प्रियंका वाड्रा को पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने पर दिग्विजय ने कहा कि इस बारे में कोई फैसला उनका परिवार लेगा।

हिंदू सनातन धर्म है

विहिप नेता अशोक सिंघल के 800 साल बाद देश में हिंदू सरकार बनने संबंधी बयान पर दिग्विजय ने कहा, 'सिंघल से मैं पूछना चाहता हूं कि हिंदू शब्द क्या है? हिंदू सिंधु से बना है। हमारे पुराणों में भी हिंदू शब्द नहीं बल्कि सनातन धर्म का जिक्र किया गया है। हिंदू धर्म सनातन धर्म है। संघ परिवार के लोग समाज को विभाजित कर रहे हैं।' मोदी सरकार के छह महीने के कामकाज पर दिग्विजय ने कहा, 'मोदी की मार्केटिंग जबर्दस्त है। वक्ता अच्छे हैं, लेकिन उनके पास प्रोडक्ट नहीं है। मोदी सिर्फ अच्छा बोल सकते हैं।'

'चिदंबरम या गांधी परिवार से बाहर का कोई नेता कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लडऩे के लिए आजाद है। गांधी परिवार ने किसी को चुनाव लडऩे से नहीं रोका है।' -दिग्विजय सिंह, कांग्रेस महासचिव

'यह फैसला करना कांग्रेस का काम है कि उसका नेता एक ही परिवार से आता रहेगा, या वह अपना आधार बढ़ाएगी। क्या राहुल के नेतृत्व पर पार्टी में कोई बहस चल रही है?' -नलिन कोहली, भाजपा नेता

पढ़ेंः भाजपा को आपकी मुसीबतों से कुछ लेना देना नहींः सोनिया

chat bot
आपका साथी