छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने की गंगा आरती

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कर्मनिष्ठा का सम्मान एक बड़ा कार्य है, जो उस कर्मयोगी को तो प्रोत्साहित करता है, साथ ही अन्य लोगों को भी प्रेरणा देता है।

By anand rajEdited By: Publish:Fri, 17 Jun 2016 12:24 AM (IST) Updated:Fri, 17 Jun 2016 05:12 AM (IST)
छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह ने की गंगा आरती

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: परमार्थ निकेतन में गंगा महोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि महाराज के सानिध्य में गंगा आरती की। इस दौरान गंगा, पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छ भारत मिशन में जुटे कर्मवीरों को सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कर्मनिष्ठा का सम्मान एक बड़ा कार्य है, जो उस कर्मयोगी को तो प्रोत्साहित करता है, साथ ही अन्य लोगों को भी प्रेरणा देता है। परमार्थ के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने कहा गंगा, हरितिमा और राष्ट्र हमारी धरोहर है।

प्रकृति का संरक्षण हर मानव का कर्तव्य है। हर व्यक्ति को अपने स्तर पर प्रयास करने होंगे। तभी मां गंगा की निर्मलता का संरक्षण हो सकता है। गंगा महोत्सव के समापन अवसर पर समाजसेवियों और स्वच्छ भारत मिशन, गंगा संरक्षण में जुटे लोगों को भी सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ेंः देश की सभी खबरों के लिये यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी