अखनूर: पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना का मुहतोड़ जवाब

पाकिस्तान ने आज एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के अखनूर में मोर्टार दागे।

By kishor joshiEdited By: Publish:Sat, 01 Oct 2016 07:38 AM (IST) Updated:Sat, 01 Oct 2016 10:42 AM (IST)
अखनूर: पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना का मुहतोड़ जवाब

अखनूर (जेएनएन)। पाकिस्तान सेना ने आज सुबह चार बजे से फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू- कश्मीर के अखनूर जिले में भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर मोर्टार दागे। भारतीय सेना इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

जम्मू संभाग के अखनूर सेक्टर में अग्रिम इलाकों पर हुई इस गोलाबारी में फिलहाल किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। इस बीच, थलसेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग पाकिस्तानी गोलाबारी से उपजे हालात का जायजा लेने राज्य के एक दिवसीय दौरे पर पर ऊधमुपर पहुंच चुके हैं।

J&K: Ceasefire violation in Pallanwala sector of Akhnoor by Pakistan, (Visuals from the area). pic.twitter.com/zR0dMUZFil

— ANI (@ANI_news) October 1, 2016

पढ़ेे- भारत ने PoK में घुसकर की सर्जिकल स्ट्राइक, पाकिस्तान के 2 सैनिक ढेर

संबधित सूत्रों ने बताया कि पाकस्तानी सैनिकों द्वारा आज सुबह चार बजे से ही अखनूर सेक्टर में भारतीय सेनाके अग्रिम ठिकानों पर रुक रुक कर गोलाबारी की जा रही है। शुरु में भारतीय सेना ने संयम बरता,लेकिन बाद में भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी ठिकानों पर गोलाबारी की। लेकिन दोनों तरफ गोलाबारी से हुए नुकसान की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि गत वीरवार से ही पूरे जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर सेना को पाकिस्तान की तरफ से किसी भी संभावित हमले के मददेनजर पूरी तरह एलर्ट रखा गया है।

पढ़ें- सर्जिकल स्ट्राइक से संबंधित खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तान ने सितंबर महीने के दौरान यह पांच बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया था जबकि पिछले 48 घंटों में यह चौथा संघर्षविराम उल्लंघन है। इससे पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार को मेंढर क्षेत्र के बोलनोई क्षेत्र में गोलीबारी की थी। पाकिस्तानी सेना ने इससे पहले 28 सितंबर को भी संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा में पुंछ सेक्टर के सब्जियां इलाके में भारतीय सेना चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी।

chat bot
आपका साथी