Pune: नोएडा के ट्विन टावर की तर्ज पर पुणे में गिराया गया पुल, 5 सेकेंड में हुआ धवस्त

पुणे के चांदनी चौक इलाके में 90 के दशक की शुरुआत में बने एक पुराने पुल को रविवार देर रात को विस्फोट से ध्वस्त कर दिया गया। इस पुल को उसी कंपनी ने धवस्त किया है जिसने नोएडा में ट्विन टावर को गिराया था।

By AgencyEdited By: Publish:Sun, 02 Oct 2022 08:04 AM (IST) Updated:Sun, 02 Oct 2022 08:04 AM (IST)
Pune: नोएडा के ट्विन टावर की तर्ज पर पुणे में गिराया गया पुल, 5 सेकेंड में हुआ धवस्त
नोएडा के ट्विन टावर की तर्ज पर पुणे में गिराया गया पुल।

पुणे, एजेंसी। पुणे के चांदनी चौक इलाके में 90 के दशक की शुरुआत में बने एक पुराने पुल को रविवार देर रात विस्फोट से ध्वस्त कर दिया गया। इस पुल को उसी कंपनी ने धवस्त किया है, जिसने नोएडा में ट्विन टावर को गिराया था। जानकारी के मुताबिक शहर के चांदनी चौक इलाके में मुंबई-बेंगलुरु हाईवे (NH4) पर बने पुल को रविवार रात करीब 1 बजे गिरा दिया गया। विस्फोट करने के लिए करीब 600 किलो विस्फोटक का उपयोग किया था, जो महज पांच सेकेंड में पुल को मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया।

(नोएडा ट्विन टावर। सांकेतिक फोटो)

देर रात गिराया गया पुल

इस पुल को गिराने वाली कंपनी एडिफिस इंजीनियरिंग (Edifice Engineering) के सह-मालिक चिराग छेड़ा ने कहा, 'रविवार देर रात 1 बजे एक नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से पुल को ध्वस्त कर दिया गया और सब कुछ प्लान के अनुसार किया गया था। उन्होंने कहा कि हमने मौके से मलबा हटाने के लिए अर्थमूवर मशीन और ट्रकों का इस्तेमाल किया है। इस पुल को गिराने से स्थानीय लोगों में काफी उत्सुकता की स्थिति बनी थी।

#WATCH | Maharashtra: Pune's Chandni Chowk bridge demolished. pic.twitter.com/ZgV3U6TnDA— ANI (@ANI) October 1, 2022

क्यों गिराया गया पुल

पुल को गिराने के बाद ट्रकों और मशीनों द्वारा मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया। बता दें कि पुल को गिराना एक महत्वाकांक्षी चांदनी चौक विकास परियोजना का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य इस जगह पर यातायात की स्थिति में सुधार करना है। इस जगह पर एक बहुस्तरीय फ्लाईओवर बनेगा, जिस दिशा में काम चल रहा है।

एडिफिस इंजीनियरिंग कंपनी ने दिया अंजाम

बता दें कि एडिफिस इंजीनियरिंग की एक टीम ने NHAI के अधिकारियों के साथ मिलकर पुल को गिराया है। यह वही कंपनी है, जिसने इस साल अगस्त के आखिरी हफ्ते में नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर्स को गिराया था। विस्फोट को को देखते हुए इलाके में वाहनों की आवाजाही रोक दी गई और अन्य रास्तों से डायवर्ट कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: एप के जरिए ऋण देकर वसूलते थे मोटा ब्याज, 18 गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: उप मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा- PFI का मकसद समाज में हिंसा के बीज बोना है

chat bot
आपका साथी