यमन में हवाई हमले में मारे गए छह भारतीयों के शव बरामदः विदेश मंत्रालय

यमन में हवाई हमले के बाद से लापता सात भारतीय नागरिकों में से छह का शव बरामद हो गया है। आज आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि की गई। एक व्यक्ति अब भी लापता है। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से आज इस बात की जानकारी दी गई।

By Sudhir JhaEdited By: Publish:Fri, 11 Sep 2015 03:43 PM (IST) Updated:Fri, 11 Sep 2015 04:10 PM (IST)
यमन में हवाई हमले में मारे गए छह भारतीयों के शव बरामदः विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। यमन में हवाई हमले के बाद से लापता सात भारतीय नागरिकों में से छह का शव बरामद हो गया है। आज आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि की गई। एक व्यक्ति अब भी लापता है। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से आज इस बात की जानकारी दी गई।

पढेंः यमन में 20 में से 13 भारतीय जिंदा, 7 लापताः विदेश मंत्रालय

मारे गए लोगों के परिवार वालों को इस बात की सूचना दे दी गई है। इन लोगों का अंतिम संस्कार आज होदेईदाह में किया जाएगा। बताया गया है कि दो अन्य नौका पर सवार 15 भारतीय नागरिकों में से 14 सुरक्षित हैं। इनमें से सिर्फ एक व्यक्ति लापता है। 14 व्यक्ति अपने- अपने परिवार के संपर्क में हैं। इनमें से चार लोग घायल हैं जिनका होदेईदाह के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पढ़ेंः यमन में संघर्षविराम के बावजूद जमीनी लड़ाई जारी

chat bot
आपका साथी