यमन में 20 में से 13 भारतीय जिंदा, 7 लापता: विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप में ने बताया कि 'हमें जानकारी मिली है कि दो बोट्स जिनमें 20 भारतीय क्रू मेंबर्स थे उन पर हवाई हमला हुआ है। इनमें से 13 लोग जिंदा है और 7 लापता हैं। इसके अलावा अभी फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।'
नई दिल्ली। यमन में हुए एक हमले में 20 भारतीयों के मारे जाने की खबरों के बीच विदेश मंत्रालय ने इसे गलत बताते हुए कहा है कि 20 में से 13 भारतीय जिंदा है जबकि 7 अब भी लापता हैं।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप में ने बताया कि 'हमें जानकारी मिली है कि दो बोट्स जिनमें 20 भारतीय क्रू मेंबर्स थे उन पर हवाई हमला हुआ है। इनमें से 13 लोग जिंदा है और 7 लापता हैं। इसके अलावा अभी फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।'
उन्होंने आगे कहा कि, 'हमें मीडिया से जानकारी मिली थी की बमबारी में 20 भारतीयों की मौत हो चुकी है जिसके बाद हमने वहां हमारे दूतावास से संपंर्क किया और जानाकरी मांगी। जिबूती स्थित हमारे दूतावास ने स्थानीय अधिकारियों से संपंर्क किया है। विदेश मंत्रालय ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले में जानकारी देने के लिए कहा है। पूरी जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।'
मालूम हो कि इससे पहले खबर आ रही थी कि यमन में तेल तस्करों के खिलाफ हुई बमबारी की चपेट में आने से 20 भारतीयों की मौत हो गई है। यह बमबारी सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना ने यमन के बंदरगाह शहर होदेदा के निकट अल-खोखा नामक जगह पर की थी।