भाजपा के दिग्गज भी जुटेंगे सदस्यता अभियान में

लखनऊ, जागरण ब्यूरो। निकाय चुनाव के कारण प्रदेश में 15 दिन पिछड़ा भाजपा का सदस्यता अभियान 15 जुलाई को विधिवत शुरू होगा। एक माह चलने वाली संगठन की इस मुहिम में बड़े नेताओं से भी सक्रिय रहने को कहा गया है। तैयारी बैठकों का सिलसिला शुक्रवार को कानपुर क्षेत्र से शुरू होगा।

By Edited By: Publish:Thu, 05 Jul 2012 07:03 PM (IST) Updated:Thu, 05 Jul 2012 08:13 PM (IST)
भाजपा के दिग्गज भी जुटेंगे सदस्यता अभियान में

लखनऊ [जागरण ब्यूरो]। निकाय चुनाव के कारण प्रदेश में 15 दिन पिछड़ा भाजपा का सदस्यता अभियान 15 जुलाई को विधिवत शुरू होगा। एक माह चलने वाली संगठन की इस मुहिम में बड़े नेताओं से भी सक्रिय रहने को कहा गया है। तैयारी बैठकों का सिलसिला शुक्रवार को कानपुर क्षेत्र से शुरू होगा।

प्रदेश अध्यक्ष डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी की अध्यक्षता में गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। वाजपेयी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र को केंद्र मान कर सभी वर्ग व क्षेत्रों में सदस्य बनाए जायेंगे। अभियान में दलित व पिछड़ा वर्ग, महिलाओं व युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने का जोर रहेगा। पहली बार मतदाता बनने वालों को सदस्य बनाने पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया है।

अभियान को गति देने के लिए सामुहिक कार्यक्रम चलेंगे। जिसमें केंद्रीय व प्रदेशीय नेताओं की भागीदारी भी रहेगी। वरिष्ठ नेताओं से अपने लक्ष्य स्वयं रखने को कहा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में टोली बनाकर अभियान चलेगा। क्षेत्रीय स्तर बैठकें होगी। जिनमें राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी राधामोहन सिंह के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

वाजपेयी ने बताया कि क्षेत्रीय सदस्यता प्रमुख व सह प्रमुखों की नियुक्ति हो चुकी है। पश्चिम क्षेत्र में श्रीचन्द्र शर्मा, बृज क्षेत्र में राम प्रताप सिंह, कानपुर क्षेत्र से सुबोध गुबरेले, गोरखपुर क्षेत्र में उपेंद्र शुक्ल, काशी क्षेत्र में प्रभाशंकर पांडेय और अवध क्षेत्र में भिखारी सिंह को सदस्यता प्रमुख का दायित्व सौंपा गाया गया है। जिला सदस्यता प्रमुखों के नामों की घोषणा जल्द होगी। क्षेत्रीय स्तर पर बैठकें कर अभियान को गति दी जाएगी। कानपुर क्षेत्र की बैठक सात जुलाई को, अवध क्षेत्र की 10 को, काशी व बृज क्षेत्र की 12 जुलाई को और पश्चिम व गोरखपुर क्षेत्र की बैठक 13 जुलाई को होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी