तोमर के विरोध पर भिड़े जेएमएम और भाजपा कार्यकर्ता

झारखंड में हूटिंग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर रांची पहुंचे जिसका एयरपोर्ट के नजदीक सत्ताधारी पार्टी जेएएमएम के कार्यकताओं ने जमकर विरोध किया और काले झंडे दिखाए। इस घटना के बाद भाजपा और जेएमएम कार्यकर्ताओं में झड़प हुई जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। घायल सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

By Edited By: Publish:Sat, 23 Aug 2014 02:48 PM (IST) Updated:Sat, 23 Aug 2014 03:00 PM (IST)
तोमर के विरोध पर भिड़े जेएमएम और भाजपा कार्यकर्ता

रांची। झारखंड में हूटिंग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर रांची पहुंचे जिसका एयरपोर्ट के नजदीक सत्ताधारी पार्टी जेएएमएम के कार्यकताओं ने जमकर विरोध किया और काले झंडे दिखाए। इस घटना के बाद भाजपा और जेएमएम कार्यकर्ताओं में झड़प हुई जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। घायल सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

यह घटना उस समय हुई जब केंद्रीय श्रम एवं नियोजन, इस्पात और खनन मंत्री का काफिला हीनू चौक से गुजर रहा था। जेएमएम के कार्यकर्ताओं ने तोमर को काला झंडा दिखाया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुई घटना पर माफी मांगने की बात कर रहे थे। जिसका भाजपा कार्यकताओं ने विरोध किया।

गौरतलब है कि रांची में पिछले दिनों आयोजित प्रधानमंत्री की रैली में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोगों ने कई बार हूटिंग की गई थी। हेमंत सोरेन गो बैक के साथ मोदी-मोदी के नारे भी लग रहे थे। इसके विरोध में जेएमएम कार्यकर्ताओं की ओर से जगह-जगह प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया और कहा गया था कि पार्टी किसी भी केंद्रीय मंत्री को झारखंड में प्रवेश नहीं करने देगा।

दो दिन बाद ही पलटे हुड्डा, की पीएम से मुलाकात

नागपुर में मोदी को दिखाए काले झंडे

chat bot
आपका साथी