मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर

शुक्रवार को पार्टी ने शिलांग में राज्य कार्यकारिणी बैठक की। इस बैठक में मेघालय के इंचार्ज नलिन कोहली ने हिस्सा लिया।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Publish:Sat, 22 Apr 2017 01:24 PM (IST) Updated:Sat, 22 Apr 2017 01:24 PM (IST)
मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर
मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर

शिलांग, जेएनएन। साल 2018 में होने वाले मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी ने चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं और कार्यकर्ताओं को काम पर लगने का निर्देश दे दिया है। फिलहाल राज्य में कांग्रेस की सरकार है। असम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में सरकार बनाने के बाद अब पार्टी की निगाहें मेघालय राज्य पर हैं। 

शुक्रवार को पार्टी ने शिलांग में राज्य कार्यकारिणी बैठक की। इस बैठक में मेघालय के इंचार्ज नलिन कोहली और गैर-कांग्रेसी दलों के भाजपा द्वारा संचालित मंच के संयोजक हिमंता विश्व शर्मा के साथ साथ NEDA के लोगों ने भी हिस्सा लिया। 

भाजपा ने हालांकि पार्टी के किसी नेता को राज्य के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर पेश करने की संभावनाओं के खारिज कर दिया। भाजपा सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने संवाददाताओं से कहा कि हम मेघालय में कम से कम 40 सीटें जीतना चाहते हैं। यह हमारा मिशन है।

यह भी पढ़ें: बदल जाएगा 125 साल पुराना मेघालय विधानसभा का रूप

chat bot
आपका साथी