तस्वीरें बोलती हैं: कहीं बंद हैं बाजार तो कहीं करवा दिए गए, तस्वीरों में देखें हालात

भारत बंद की खबरों के बीच ऐसी तस्वीरें आ रही हैं, जो हालात को खुद ब खुद बयां कर रही हैं। आप भी देखें ये तस्वीरें...

By Digpal SinghEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 11:23 AM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 01:59 PM (IST)
तस्वीरें बोलती हैं: कहीं बंद हैं बाजार तो कहीं करवा दिए गए, तस्वीरों में देखें हालात
तस्वीरें बोलती हैं: कहीं बंद हैं बाजार तो कहीं करवा दिए गए, तस्वीरों में देखें हालात

नई दिल्ली, जेएनएन। कांग्रेस सहित करीब 20 छोटी-बड़ी पार्टियों ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया है। हालांकि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी इस बंद में शामिल नहीं हैं। बंद का देशभर में मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। बंद की खबरों के बीच ऐसी तस्वीरें आ रही हैं, जो हालात को खुद ब खुद बयां कर रही हैं। आप भी देखें...

दिल्ली में नेहरू प्लेस के सामने डीजल और पेट्रोल के बढ़ते हुए दामों के विरोध में सड़क जाम करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

शिमला में लिफ्ट के समीप कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर दिया। ट्रैफिक पूरी तरह से रुक गया।

पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में दिल्ली में धरना प्रदर्शन।

दरभंगा के लहेरियासराय स्टेशन पर कमला गंगा इंटर सिटी एक्सप्रेस को रोकते बंद समर्थक

रायपुर में भारत बंद के दौरान सड़क परिवहन बंद से परेशान यात्री। 

नाहन में कांग्रेस के कार्यकर्ता भारत बंद दौरान महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते हुए

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने इस तरह किया पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सुबह से ही सड़कों पर उतर गए कांग्रेसी। 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेसियों ने बैलगाड़ी पर प्रदर्शन किया।

भारत बंद के दौरान उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बंद समर्थन में उतरे सपा कार्यकर्ता शहर में इस तरह जंजीरों और तस्वीरों के साध प्रदर्शन पर निकले।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारत बंद के समर्थन में बाजार बंद रहे।

पंजाब के जालंधर में पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में बंद फगवाड़ गेट मार्केट।

हिमाचल प्रदेश के मंडी में कांग्रेस कार्यकर्ता मनाली-चंड़ीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन करते हुए।

सिलीगुड़ी में भारत बंद के दौरान बंद पड़ी दुकानें

सिलीगुड़ी में भारत बंद को सफल बनाने के लिए निकले वामपंथी संगठन के लोग।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज व जनपथ मार्केट बंद कराने पहुंचे कांग्रेसी। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने इस मोर्चे की अगुवाई की।

उत्तराखंड के अल्मोड़ा और नैनीताल की सीमा पर कोसी घाटी का बाजार रोज की तरह खुला। यहां भारत बंद का कोई असर नहीं दिखा।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़।

पंजाब के बठिंडा में दुकानें बंद करवाते कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता।

बिहार के खड़डिया के मानसी में अप कटिहार-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस को बंद समर्थकों ने रोक दिया।

बिहार में सहरसा के कोपरिया में ट्रेन रोकते सीपीआइ कार्यकर्ता

chat bot
आपका साथी