कर्नाटक: बेलंदूर झील एक बार फिर विषैले झाग से लबालब, स्थानीय लोग परेशान

बेंगलुरु के बेलंदूर झील में हमेशा विषैले झाग के निकलने की घटना होती है यहां तक कि इसमें प्रदूषण के कारण आग भी लग जाती है।

By Monika minalEdited By: Publish:Thu, 17 Aug 2017 02:03 PM (IST) Updated:Thu, 17 Aug 2017 02:45 PM (IST)
कर्नाटक: बेलंदूर झील एक बार फिर विषैले झाग से लबालब, स्थानीय लोग परेशान
कर्नाटक: बेलंदूर झील एक बार फिर विषैले झाग से लबालब, स्थानीय लोग परेशान

बेंगलुरु (एएनआई)। बेंगलुरु का बेलंदूर झील एक बार फिर विषैले झाग उगल रहा है जिससे वहां के स्‍थानीय नागरिक परेशान हैं।

Karnataka: Bird's-eye view of Bengaluru's #BellandurLake spewing toxic foam. pic.twitter.com/xPzvFLWGZw— ANI (@ANI) August 17, 2017

स्‍थानीय लोगों ने बताया कि झील के विषैले झाग के कारण हम घरों के अंदर रह रहे हैं। एक स्‍थानीय ने बताया, ‘बच्‍चों के साथ बाहर निकलना मुश्‍किल हो गया है या तो इसका कोई समाधान होना चाहिए या फिर हमें अपने बच्‍चों की खातिर इस जगह को छोड़ना होगा।‘

दरअसल, 9 हजार एकड़ में फैली यह झील प्रदूषण के चलते ऐसी स्थिति में पहुंच चुकी है। बेलंदूर में आग लगने का कारण इस इलाके की फैक्ट्रियों से बहने वाला डीजल, पेट्रोल, ग्रीस, डिटरजेंट और जहरीली गंदगी है। मीथेन की परत जल के ऊपरी स्तर पर बढ़ जाने से आग जैसी स्थिति उत्पन्न होती रहती है। इस झील में रोजाना 500 मैट्रिक लीटर कचरा व गंदा पानी बिना रिसाइकिल किए सीधे डाला जाता है। झील की गहराई बेहद कम हो गई है, इसमें कई फीट तक गाद जमा हो गई व पानी को रिफाइन करने वाले प्राकृतिक उपकरण-वनस्पतियों, मछली व अन्य जीव-जन्तु भी गंदगी के कारण मर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक: पूरी रात बारिश के बाद बेलंदूर झील से फिर निकल रहा विषैला झाग

chat bot
आपका साथी