बजाज ग्रुप ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया 10 करोड़ का दान

बजाज ग्रुप कंपनी ने आज तमिलनाडु में बाढ़ पीड़ितों के लिए 10 करोड़ रुपये का अनुदान दिया है। बजाज ऑटो और बजाज फाइनेंस दोनों ने मिलकर 5-5 करोड़ रुपये बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए हैं। बजाज ग्रुप के एक अधिकारी ने बताया कि ये पैसा उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोश

By Mohit TanwarEdited By: Publish:Mon, 21 Dec 2015 01:53 PM (IST) Updated:Mon, 21 Dec 2015 02:07 PM (IST)
बजाज ग्रुप ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया 10 करोड़ का दान

नई दिल्ली। बजाज ग्रुप कंपनी ने आज तमिलनाडु में बाढ़ पीड़ितों के लिए 10 करोड़ रुपये का अनुदान दिया है। बजाज ऑटो और बजाज फाइनेंस दोनों ने मिलकर 5-5 करोड़ रुपये बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए हैं। बजाज ग्रुप के एक अधिकारी ने बताया कि ये पैसा उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोश में दिया है।

बजाज ऑटो और फानेंस कंपनी के चैयरमेन राहुल बजाज ने कहा कि हम सरकार की नीति का साथ देना चाहते हैं। जो सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाई जा रही है। इसके लिए हर नागरिक को तमिलनाडु बाढ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

chat bot
आपका साथी