धर्म परिवर्तन भाजपा की साजिश : आजम

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा है कि आगरा में धर्म परिवर्तन कराना भाजपा की साजिश है। भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं है। लोग रोजगार न मांग लें, नौकरी न मांग लें, इसके लिए जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है।

By Sachin kEdited By: Publish:Wed, 10 Dec 2014 09:40 PM (IST) Updated:Wed, 10 Dec 2014 10:00 PM (IST)
धर्म परिवर्तन भाजपा की साजिश : आजम

जासं, रामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा है कि आगरा में धर्म परिवर्तन कराना भाजपा की साजिश है। भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं है। लोग रोजगार न मांग लें, नौकरी न मांग लें, इसके लिए जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है।

वह बुधवार को जौहर यूनिवर्सिटी में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग देश का माहौल खराब कर रहे हैं। देश को कांठ और सहारनपुर बनाना चाहते हैं। भाजपा लाशों पर कुतुबमीनार बनाकर 2017 के विधानसभा चुनाव को खून में रंगना चाहती है। अगर यही आरएसएस का मुद्दा है तो देश बर्बाद हो जाएगा।

पढ़ेंः आजम के खिलाफ वाद दायर

वाजपेयी बताएं ताजमहल कब गिराएंगेः आजम

chat bot
आपका साथी