Jagran Forum: अरविंद मोहन बोले, यूपी में विकास की अपार संभावना मौजूद

जागरण फोरम में बोलते हुए मशहूर अर्थशास्त्री अरविंद मोहन ने कहा कि मौजूदा सरकार में प्रदेश तरक्की की नई दास्तां सुना रहा है।

By Lalit RaiEdited By: Publish:Mon, 27 Jun 2016 12:04 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jun 2016 01:24 PM (IST)
Jagran Forum: अरविंद मोहन बोले, यूपी में विकास की अपार संभावना मौजूद

लखनऊ। जागरण फोरम का आगाज हो चुका है। इस मौके पर मशहूर अर्थशास्त्री अरविंद मोहन ने कहा कि यूपी में विकास की अपार संभावनाएं हैं।उन्होंने कहा कि विकास के लिए स्थायी सरकार का होना जरूरी है। इसके अलावा सरकार की नीति भी साफ होनी चाहिए। ये बहुत ही सौभाग्य की बात है कि मौजूद सरकार नीतियों को लेकर स्पष्ट है। जिसका फायदा भी पूरे प्रदेश को हो रहा है।

अरविंद मोहन ने कहा कि उत्तर प्रदेश आधारभूत संरचनाओं के विकास के साथ और आगे जा सकता है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे से न केवल इलाकों का विकास होगा। बल्कि आम लोगों की क्रय क्षमता में बढो़तरी होगी। यूपी में कृषि और डेयरी में विकास की अपार संभावनाएं हैं। लाखों टन अनाज और सब्जियां बिना गोदामों के सड़ जाती हैं। लिहाजा सरकार को कोल्ड स्टोरेज की संख्या बढ़ाने की जरुरत है।

chat bot
आपका साथी