सेना प्रमुख ने किया दक्षिणी कमान का दौरा, आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने वाली कंपनियों की भी समीक्षा

सेना प्रमुख इस समय पुणे और गोवा से सटे दक्षिणी कमान के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने रक्षा निर्माण में लगी बड़ी निजी कंपनियों के इंजीनियरिंग अनुसंधान केंद्र और रणनीतिक प्रणाली परिसर की समीक्षा की।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Sat, 07 Aug 2021 07:40 AM (IST) Updated:Sat, 07 Aug 2021 07:40 AM (IST)
सेना प्रमुख ने किया दक्षिणी कमान का दौरा, आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने वाली कंपनियों की भी समीक्षा
नरवणे ने की आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने वाली कंपनियों की समीक्षा

नई दिल्ली, आइएएनएस। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने शुक्रवार को दक्षिणी कमान का दौरा किया और रक्षा निर्माण में लगी बड़ी निजी कंपनियों के इंजीनियरिंग अनुसंधान केंद्र और रणनीतिक प्रणाली परिसर की समीक्षा की। सेना प्रमुख इस समय पुणे और गोवा से सटे दक्षिणी कमान के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

पुणे की अपनी यात्रा के दौरान, सेना प्रमुख पिंपरी में टाटा मोटर्स का कारखाना गए। वहां उन्होंने यात्री और वाणिज्यिक वाहनों की असेंबली लाइनों और इंजीनियरिंग रिसर्च सेंटर (ईआरसी) के संचालन का जायजा लिया।

सेना ने एक बयान जारी कर कहा, जेनान, एडब्ल्यूडी (4 गुणा 4) ट्रूप कैरियर, लाइट बुलेट प्रूफ वाहन और कांबैट सपोर्ट व्हीकल, अर्था माइन प्रोटेक्टेड व्हीकल्स और व्हील्ड आर्मर्ड एंफीबियस प्लेटफार्म एडब्ल्यूडी (8 गुणा 8) कान्फिगरेशन सहित टाटा वाहनों की एक श्रृंखला डिस्प्ले पर रही।

नरवणे ने पुणे के पास तालेगांव में लार्सन एंड टुब्रो के सामरिक प्रणाली परिसर का भी दौरा किया और सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण की दिशा में उनकी उत्पादन सुविधाओं और विकास के प्रयासों को देखा। उन्हें विभिन्न रक्षा संबंधी कार्यक्रमों और भारतीय सेना के साथ लार्सन एंड टुब्रो के जुड़ाव के बारे में जानकारी दी गई।

chat bot
आपका साथी