अमरनाथ यात्रा के लिए 27वां जत्था रवाना

आज सुबह अमरनाथ गुफा के लिए श्रद्धालुओं का 27वां जत्था रवाना हो गया है। श्रद्धालुओं के जत्थे को कड़ी सुरक्षा मुहैया कराई गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस जत्थे में1,443 तीर्थयात्री शामिल हैं। यह काफिला जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर 37 वाहनों सहित रवाना हुआ। जत्थे में

By Edited By: Publish:Wed, 23 Jul 2014 12:40 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jul 2014 03:19 PM (IST)
अमरनाथ यात्रा के लिए 27वां जत्था रवाना

जम्मू। आज सुबह अमरनाथ गुफा के लिए श्रद्धालुओं का 27वां जत्था रवाना हो गया है। श्रद्धालुओं के जत्थे को कड़ी सुरक्षा मुहैया कराई गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस जत्थे में 1,443 तीर्थयात्री शामिल हैं।

यह काफिला जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर 37 वाहनों सहित रवाना हुआ। जत्थे में 938 पुरुष, 389 महिलाएं और 12 बच्चे शामिल हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि काफिला

जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर कुद को पार कर चुका है और शाम तक बालटाल और पहलगाम आधार शिविर पहुंच जाएगा।

आज के जत्थे के साथ ही जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ के लिए रवाना तीर्थयात्रियों की संख्या अब तक 48,160 तक पहुंच चुकी है।

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी खतरा

उत्साहित श्रद्धालु दर्शन के लिए रवाना

chat bot
आपका साथी