गुजरात और हिमाचल के बाद कर्नाटक, त्रिपुरा और मेघालय की बारी: अमित शाह

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भगवा फहराने के बाद भाजपा अध्यक्ष ने आगे का लक्ष्य भी तय कर लिया है। अब उनका अगला टारगेट कर्नाटक, त्रिपुरा और मेघालय जैसे राज्य हैं।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Publish:Mon, 18 Dec 2017 04:35 PM (IST) Updated:Mon, 18 Dec 2017 04:35 PM (IST)
गुजरात और हिमाचल के बाद कर्नाटक, त्रिपुरा और मेघालय की बारी: अमित शाह
गुजरात और हिमाचल के बाद कर्नाटक, त्रिपुरा और मेघालय की बारी: अमित शाह

नई दिल्ली, जेएनएन। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के नतीजे आ चुके हैं और दोनों राज्यों में भाजपा को बहुमत मिला है। पार्टी को मिली जबरदस्त जीत पर भाजपा अध्यक्ष ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि ये जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है। अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता चुनाव हारे हैं।

उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि गुजरात में साल 1990 से भाजपा कभी भी चुनाव नहीं हारी है और ये जीत जातिवाद, वंशवाद और तुष्टिकरण से ऊपर है। उन्होंने कहा कि गुजरात और हिमाचल में जीत से पता चलता है कि जनता ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री की नीतियों और गुजरात मॉडल को स्वीकार किया है। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य कर्नाटक में चुनाव जीतना है। उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव में जीएसटी और पाटीदार आंदोलन का कोई असर नहीं पड़ा। जीएसटी के असर वाले सूरत में भाजपा अच्छी तरह से जीती है। ऐसे ही पाटीदार आंदोलन के असर वाले मेहसाणा में भी भाजपा ने अपना परचम लहराया है। 

उन्होंने कहा कि कर्नाटक, त्रिपुरा और मेघालय में भी पार्टी की जीत का झंडा लहराया जाएगा। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि देश के 14 राज्यों में भाजपा और 5 राज्यों में एनडीए की सरकार है और साल 2019 में भी देश में भाजपा की सरकार बनेगी। 

यह भी पढ़ें: BJP के लिए वरदान साबित हुआ मणि का 'नीच' शब्‍द, दूसरे रांउड में पिछड़ी कांग्रेस

chat bot
आपका साथी