छठ पूजा से पहले दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु से दरभंगा के लिए हवाई सेवा, काफी लोगों को मिलेगी राहत

हाल ही में शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी दरभंगा एयरपोर्ट और देवघर एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की समीक्षा करने बिहार और झारखंड गए थे। दरभंगा एयरपोर्ट का काम अंतिम चरण में हैं जल्द ही नाम रखा जाएगा

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 06:31 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 06:31 PM (IST)
छठ पूजा से पहले दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु से दरभंगा के लिए हवाई सेवा, काफी लोगों को मिलेगी राहत
बिहार के दरभंगा जिले से होगी उड़ान

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। बिहार में चुनाव से पहले की बहार दिखने लगी है। दरभंगा के लिए उड़ान सेवा की घोषणा के लगभग डेढ़ दो साल बाद अब वास्तविक उड़ान की तैयारी हो गई है। एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट ने सोमवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि आगामी 8 नवंबर से रोजाना स्तर पर दिल्ली-दरभंगा, मुंबई-दरभंगा व बेंगलुरु-दरभंगा की सीधी हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। दरभंगा एयरपोर्ट का काम अंतिम चरण में हैं और जल्द ही इसके पूरा होने की संभावना है।

हाल ही में शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी दरभंगा एयरपोर्ट और देवघर एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की समीक्षा करने बिहार और झारखंड गए थे। स्पाइसजेट के मुताबिक दरभंगा के रूट पर बोइंग 737-800 प्लेन की सेवा दी जाएगी।

हालांकि स्पाइसजेट की तरफ से अभी यह जानकारी नहीं दी गई है कि दरभंगा की हवाई यात्रा के लिए टिकट की बुकिंग कब से शुरू होगी। देश के छोटे शहरों को उड़ान स्कीम से जोड़ने के तहत दरभंगा में हवाई सेवा शुरू की जा रही है। हरेक रूट के लिए निविदा जारी की गई थी।

हांगकांग ने एयर इंडिया की उड़ानों में तीन अक्टूबर तक लगाई रोक

वहीं, दूसरी ओर हांगकांग ने एयर इंडिया की उड़ानों पर तीन अक्टूबर तक प्रतिबंध लगा दिया है। शुक्रवार को हांगकांग पहुंची एयर इंडिया की उड़ान के कुछ यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले थे। हांगकांग सरकार के जुलाई में जारी नियमों के मुताबिक, भारत से सिर्फ उन्हीं यात्रियों को हांगकांग आगमन की अनुमति है अगर यात्रा आरंभ करने से 72 घंटे पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है। इसके अलावा सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को हांगकांग पहुंचने के बाद भी एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्ट कराना अनिवार्य है।

एयर इंडिया प्रवक्ता ने बताया कि दो हफ्ते की प्रतिबंध अवधि में 21 सितंबर को दिल्ली-हांगकांग की सिर्फ एक उड़ान निर्धारित है। इस उड़ान को निरस्त कर दिया गया है और इसके यात्रियों को इस आशय की सूचना दे दी गई है।  हांगकांग जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी है कि वो यात्रा से 72 घंटे पहले कोरोना जांच कराए और निगेटिव नतीजे आने के बाद ही यात्रा करें।                                   

chat bot
आपका साथी