राष्ट्रपति चुनाव से पूर्व भरी जाएंगी लोस, विस की खाली सीटें

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। लोकसभा और विधानसभा की सभी खाली सीटों के लिए अप्रैल के अंत तक चुनाव करा लिए जाएंगे।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Tue, 07 Mar 2017 08:35 PM (IST) Updated:Tue, 07 Mar 2017 10:32 PM (IST)
राष्ट्रपति चुनाव से पूर्व भरी जाएंगी लोस, विस की खाली सीटें
राष्ट्रपति चुनाव से पूर्व भरी जाएंगी लोस, विस की खाली सीटें

नई दिल्ली, प्रेट्र। लोकसभा की तीन और विधानसभा की 12 खाली सीटों के लिए जल्द ही उपचुनाव कराए जाएंगे। दरअसल, इस वर्ष राष्ट्रपति पद के लिए भी चुनाव होना है। ऐसे में उससे पहले निर्वाचन मंडल में रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि अगले कुछ दिनों में उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा होगी। सभी खाली सीटों के लिए अप्रैल के अंत तक चुनाव करा लिए जाएंगे। लोकसभा की बात करें तो अनंतनाग, श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) और मल्लापुरम (केरल) की सीटें रिक्त हैं। पंजाब में अमृतसर लोकसभा सीट भी रिक्त थी। पंजाब विधानसभा के लिए गत चार फरवरी को हुए चुनाव के साथ ही इस पर उपचुनाव हो चुका है।

यह भी पढ़ें - सरकार पहले दिलाएगी आधार, फिर मिड डे मील

सांसदों और राज्य विधानसभाओं के सदस्यों वाला निर्वाचन मंडल आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के जरिये राष्ट्रपति का चुनाव करता है। इसमें कुल 4,896 विधायक और 776 निर्वाचित सांसद मतदान के पात्र हैं। लोकसभा अध्यक्ष के अलावा राज्यसभा के 12 नामित सदस्य भी इस चुनाव में भाग ले सकते हैं, लेकिन एंग्लो-इंडियन समुदाय के लोकसभा में दो नामित सदस्य मतदान नहीं कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - महाराष्ट्र में भ्रूण हत्या का आरोपी डॉक्टर कर्नाटक से गिरफ्तार  

chat bot
आपका साथी