कलाम का अंतिम उपहार रहा एडवांटेज इंडिया

अगले पांच वर्षो में देश के सामने अवसरों और पेश आने वाली महत्वपूर्ण चुनौतियों पर प्रकाश डालने वाली पुस्तक 'एडवांटेज इंडिया' पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की अंतिम किताब थी। यह किताब ही देश के लिए उनका अंतिम उपहार रहा। सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति का निधन हो गया।

By Murari sharanEdited By: Publish:Tue, 28 Jul 2015 07:34 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2015 07:48 PM (IST)
कलाम का अंतिम उपहार रहा एडवांटेज इंडिया

नई दिल्ली। अगले पांच वर्षो में देश के सामने अवसरों और पेश आने वाली महत्वपूर्ण चुनौतियों पर प्रकाश डालने वाली पुस्तक 'एडवांटेज इंडिया' पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की अंतिम किताब थी। यह किताब ही देश के लिए उनका अंतिम उपहार रहा। सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति का निधन हो गया।

इस पुस्तक के सह लेखक सृजन पाल सिंह हैं और हार्पर कॉलिंग्स प्रकाशन से शीघ्र ही यह बाजार में आ जाएगा। किताब इस बात को परिभाषित करता है कि किस तरह कलाम का दिल आखिरी सांस तक भारत के लिए धड़कता रहा।

मेक इन इंडिया से लेकर डिजीटल इंडिया और स्मार्ट सिटीज से ग्रामीण विकास नीति तक किताब में इस बात को चित्रित किया गया है कि आकर्षण के छोर तक भारत कैसे पहुंच सकता है।

किताब में एक विशेषज्ञ ने लिखा है, 'भारत में 2014 से नीति और योजना में एक नया विश्वास दिख रहा है। वर्ष 2020 के आने तक संसद और लोग मेक इन इंडिया, युवाओं का कौशल विकास, देश के लिए स्वास्थ्य, स्मार्ट सिटि, डिजीटल इंडिया, नई ऊर्जा नीतियां और नवीन ग्रामीण विकास मॉडल जैसे कई नए अभियान छेड़ेंगे। देश के अगले चार-पांच वर्षो में अवसर क्या होंगे। समाधान के लिए कैसी चुनौतियां खड़ी होंगी।'

हार्पर कॉलिंग्स के संपादक एवं प्रकाशक कृष्ण चोपड़ा ने बातचीत में कहा कि नई किताब कलाम की पूर्व की किताब 'भारत 2020' का समापन होगा और यह उनके निजी अनुभवों पर आधारित है। किताब में व्यापक अनुसंधान किया गया है और इसमें ढेर सारे मानवीय तत्वों को शामिल किया गया है। एडवांटेज इंडिया में उन्होंने भारत सुपर पॉवर बनने की भविष्यवाणी की है।

chat bot
आपका साथी