ईरान ने रिहा किए 9 भारतीय नाविक

नौ भारतीय नाविकों को ईरान से मंगलवार को रिहा कर दिया गया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके बताया कि यह सभी भारतीय बुधवार को दिल्ली पहुंच जाएंगे।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Wed, 14 Oct 2015 02:13 AM (IST) Updated:Wed, 14 Oct 2015 02:21 AM (IST)
ईरान ने रिहा किए 9 भारतीय नाविक

नई दिल्ली। नौ भारतीय नाविकों को ईरान से मंगलवार को रिहा कर दिया गया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके बताया कि यह सभी भारतीय बुधवार को दिल्ली पहुंच जाएंगे।

सुषमा स्वराज ने ईरान को धन्यवाद देते हुए ईरानी विदेश मंत्री जावेद जारिफ से उनकी अपील पर तत्काल कार्रवाई के लिए शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा हमने दिल्ली के सुशील कपूर समेत 9 लोगों की दिल्ली सुरक्षित वापसी का रास्ता निकाल लिया है।

पढ़ेंः यमन में फंसे भारतीय नाविक सुरक्षित स्थान को रवाना

उल्लेखनीय है कि तेल की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार यह लोग दो साल से जेल में बंद थे। सुषमा स्वराज ने अगस्त में अपनी ईरान यात्रा के दौरान ईरान के विदेश मंत्री से भारतीय कैदियों की वापसी की अपील की थी। यह सभी भारतीय जहाज के चालक दल के सदस्य थे।

पढ़ेंः भारतीय नाविक आठ माह से शारजाह तट पर फंसे

chat bot
आपका साथी