श्रीलंका नौसेना ने गिरफ्तार किए 86 भारतीय मछुआरे

श्रीलंका के नौसेना अधिकारियों ने 86 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये मछुआरे मछली पकड़ते हुए श्रीलंकाई तट के नज़दीक पहुंच गए थे, जहां इन्‍हें गिरफ्तार किया गया।

By Tilak RajEdited By: Publish:Fri, 27 Feb 2015 08:29 AM (IST) Updated:Fri, 27 Feb 2015 11:49 AM (IST)
श्रीलंका नौसेना ने गिरफ्तार किए 86 भारतीय मछुआरे

नई दिल्ली। श्रीलंका के नौसेना अधिकारियों ने 86 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये मछुआरे मछली पकड़ते हुए श्रीलंकाई तट के नज़दीक पहुंच गए थे, जहां इन्हें गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें: भारतीय जल सीमा से 45 मछुआरों का पाक ने किया अपहरण

भारतीय मछुआरों को श्रीलंका के नौसेना अधिकारियों ने नेदुनचीवू और मुल्लईथिवू क्षेत्र में गिरफ्तार किया है। इस समय ये मछुआरे मछली पकड़ रहे थे। श्रीलंका के मछुआरों ने नौसेनिकों को बताया कि उन्हें भारतीय मछुआरों ने पीटा है, जिसमें उनके दो साथी गिरफ्तार हो गए हैं।

मछली पालन विभाग के संयुक्त निदेशक ईल्यापेरूमल और कैनेडी क्यू ब्रांच के इंस्पेक्टर रामनाथपुरम ने बताया कि मुछआरों ने उन्हें बताया कि भारतीय मछुआरों के साथ हुई झड़प में दो लोग घायल हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि गिरफ़्तार किए गए सभी 86 मछुआरों और उनकी 10 नावों को कराई नगर नौसेना कैंप ले जाया गया है। वहीं घायल मछुआरों को जाफना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी