इंदौर में कोरोना के 396 नए मरीज सामने आए, कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 18,717

गुरवार को कोरोना संदिग्ध 3153 मरीजों के सैंपल जांचे गए। इनमें से 396 मरीज पॉजिटिव व 2744 मरीज निगेटिव आए हैं।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 08:25 AM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 08:25 AM (IST)
इंदौर में कोरोना के 396 नए मरीज सामने आए, कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 18,717
इंदौर में कोरोना के 396 नए मरीज सामने आए, कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 18,717

इंदौर, जेएनएन। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। गुरवार को कोरोना संदिग्ध 3,153 मरीजों के सैंपल जांचे गए। इनमें से 396 मरीज पॉजिटिव व 2,744 मरीज निगेटिव आए हैं। संक्रमण की दर 12.5 फीसद रही। एक ही दिन में मिले पॉजिटिव मरीजों की यह सबसे अधिक संख्या है। छह मरीजों की मौत की पुष्टि के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 485 हो गई है। गुरवार रात जारी बुलेटिन के मुताबिक अब तक 2 लाख 64 हजार 652 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 18,717 पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या 14 हजार 50 हो चुकी है। फिलहाल 4,182 मरीजों का इलाज चल रहा है। 1,184 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में 96,424 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए है। इस दौरान 1,174 मौतें भी हुई हैं। वहीं, इसके साथ ही देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 52,14,678 हो गई है।

देश में सक्रिय मामलों की बात करें तो इनका आंकड़ा 10 लाख पार कर गया है। देश में 10,17,754 सक्रिय मामले हो गए हैं। यह कुल केसलोड का 19.52 फीसद है। वहीं, 41,12,552 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट हो चुके हैं। इसके अलावा बड़ी बात यह कि देश में हर रोज 1000 से ऊपर लोगों की मृत्यु हो रही है। देश में अब तक 84,372 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण COVID-19 मौतों की दर अब 1.62 फीसद तक गिर गई है। ये राहत की बात है।

chat bot
आपका साथी