पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं 296 भारतीय

भारत और पाकिस्तान ने मंगलवार को एक दूसरे की जेलों में बंद अपने-अपने नागरिकों की सूची सौंपी। सूची के मुताबिक पाकिस्तानी जेलों में विभिन्न मामलों में 2

By Edited By: Publish:Wed, 02 Jul 2014 02:06 AM (IST) Updated:Wed, 02 Jul 2014 02:06 AM (IST)
पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं 296 भारतीय

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान ने मंगलवार को एक दूसरे की जेलों में बंद अपने-अपने नागरिकों की सूची सौंपी। सूची के मुताबिक पाकिस्तानी जेलों में विभिन्न मामलों में 296 कैदी बंद हैं। 2008 में हुए एक समझौते के तहत दोनों देश हर साल दो बार यानी एक जनवरी और एक जुलाई को एक दूसरे की जेलों में कैद अपने नागरिकों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराते हैं।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि उनकी जेलों में इस समय 296 भारतीय नागरिक कैद हैं। इनमें अधिकतर मछुआरे हैं। इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग को उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की विभिन्न जेलों में कैद भारतीयों में 47 नागरिक अपराधी, 237 मछुआरे और 12 युवा अपराधी हैं। पाक मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि भारत ने भी नई दिल्ली में पाक उच्चायोग को अपने यहां कैद पाकिस्तानियों की सूची उपलब्ध कराई है।

पढ़ें: पाक में प्रेम विवाह करने पर जोड़े का सिर कलम

chat bot
आपका साथी