एमपी में हड़ताल पर 20 हजार से ज्यादा नर्स, मरीजों का हाल-बेहाल

मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की हजारों नर्स आज हड़ताल पर हैं। जिसके कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Tue, 25 Oct 2016 03:58 PM (IST) Updated:Tue, 25 Oct 2016 04:17 PM (IST)
एमपी में हड़ताल पर 20 हजार से ज्यादा नर्स, मरीजों का हाल-बेहाल

भोपाल, (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की 20 हजार से ज्यादा नर्स आज एकदिवसीय हड़ताल पर हैं। सभी नर्स सातवां वेतन आयोग और अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल कर रही हैं। कई जगहों पर नर्स धरने पर भी हैं।

नर्सों की हड़ताल का खासा असर भी देखने को मिल रहा है। हड़ताल के कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एमपी के ज्यादातर अस्पतालों में डेंगू और चिकनगुनिया से पीड़ित मरीज भर्ती हैं। जिसे देखते हुए नर्स मरीजों को जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं दे रही हैं।

यूनाइटेड नर्सेज एसोसिएशन की राज्य सचिव रेखा परमान ने कहा कि 'अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती हैं तो वो 9 नवंबर को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएंगी।'

डॉक्टर और नर्स बने भगवान, अस्पताल की आग में बचाई 4 बच्चों की जान

chat bot
आपका साथी