अर्धसैनिक बल के 200 कर्मी बिहार के भागलपुर के लिए रवाना

गृह मंत्रालय के अधिकारी ने कहा है कि दंगा एवं भीड़ नियंत्रित करने में सिद्धहस्त त्वरित कार्रवाई बल के करीब 100 कर्मियों के अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 100 कर्मियों को बिहार भेजा गया है।

By Sachin BajpaiEdited By: Publish:Mon, 19 Mar 2018 09:01 PM (IST) Updated:Mon, 19 Mar 2018 09:01 PM (IST)
अर्धसैनिक बल के 200 कर्मी बिहार के भागलपुर के लिए रवाना
अर्धसैनिक बल के 200 कर्मी बिहार के भागलपुर के लिए रवाना
नई दिल्ली, प्रेट्र : केंद्रीय अर्धसैनिक बल के कम से कम 200 कर्मियों को बिहार के भागलपुर भेजा गया है। इनमें दंगा निरोधक पुलिस भी शामिल है। भेजे गए अर्धसैनिक बल के कर्मी स्थानीय प्रशासन को वहां तनावपूर्ण स्थिति पर काबू पाने में मदद करेंगे।

गृह मंत्रालय के अधिकारी ने कहा है कि दंगा एवं भीड़ नियंत्रित करने में सिद्धहस्त त्वरित कार्रवाई बल के करीब 100 कर्मियों के अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 100 कर्मियों को बिहार भेजा गया है। केंद्रीय अर्धसैनिक बल के कर्मी भागलपुर में तनावपूर्ण स्थिति से निपटने में स्थानीय प्रशासन की मदद करेंगे।

खबरों में बताया गया है कि शनिवार को दो गुटों के बीच एक प्रदर्शन के गीत और नारे पर टकराव हो गया था। टकराव में छह पुलिसकर्मी और 12 अन्य सहित कई लोग घायल हो गए थे। प्रदर्शन के दौरान तेज संगीत पर आपत्ति जताने के बाद टकराव हुआ था। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर पथराव किया।

chat bot
आपका साथी