लॉकडाउन के चलते देश के कोने-कोने में फंसे 169 सिक्किम निवासी पहुंचे अपने राज्य

अब देश के अन्य राज्यों मे फंसे 169 लोगों को उनके निवास सिक्किम पहुंचाया गया है। इसकी जानकारी अधिकारी ने दी।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Wed, 13 May 2020 10:35 AM (IST) Updated:Wed, 13 May 2020 10:35 AM (IST)
लॉकडाउन के चलते देश के कोने-कोने में फंसे 169 सिक्किम निवासी पहुंचे अपने राज्य
लॉकडाउन के चलते देश के कोने-कोने में फंसे 169 सिक्किम निवासी पहुंचे अपने राज्य

गंगटोक,पीटीआइ। देशभर में लगाए गए लॉकडाउन के चलते देश के कोने-कोने में भारतीय फंसे हुए है। भारत सरकार की तरफ से इन लोगों को उनके निवास तक पहुंचाने की मदद जारी है। अब देश के अन्य राज्यों मे फंसे 169 लोगों को उनके निवास सिक्किम  पहुंचाया गया है। इसकी जानकारी अधिकारी ने दी। 

अधिकारी ने बताया कि इन लोगों की मदद के लिए सिलीगुड़ी से राज्य के लिए चलने वाली बसों में लाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन लोगों की जांच की गई। मिली जानाकरी के मुताबिक सिक्किम में अभी तक कोरोना वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। 

बता दें कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस लॉकडाउन 3.0 लगा हुआ है। ऐसे में देश में सभी लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी लोगोों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की जा रही है। देश में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 2 हजार के पार पुहंच गया है वहीं संक्रमितों की संख्या 70 हजार के पार पहुंच गई है। 

ऐसे में प्रधानमंत्री द्वारा लॉकडाउन लगाया गया है ताकी इस संक्रमण की चैन को रोका जा सके। इस लॉकडाउन के चलते देश-विदेश में फंसे हुए हैं। ऐसे में स्पेशल ट्रेनें, बस और वंदे भारत मिशन अभियान के तहत ऐसे लोगों की मदद की जा रही। इसके अलावा जरूतमंदों की हरसंभव मदद की जा रही है। 

इस वक्त सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरा देश इस वायरस का सामना करना कर रहा है। अभी तक इस वायरस से पूरी दुनिया में ढाई लाख से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा इस वायरस से अमेरिका प्रभावित है। अकेले अमेरिका में 80 हजारे से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल इस बीमारी से सभी देश अपने स्तर पर लड़ रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी