UP B.Ed JEE Result 2019: वेबसाइट upbed2019.in पर कुछ समय बाद देख सकते हैं रिजल्ट

UP B.Ed JEE 2019 रिजल्ट कभी भी आ सकता है। यह परीक्षा उत्तरप्रदेश के 15 शहरों में आयोजित की गई थी। स्टूडेंट्स इस वेबसाइट upbed2019.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।

By Rahul soniEdited By: Publish:Fri, 17 May 2019 11:28 AM (IST) Updated:Fri, 17 May 2019 01:06 PM (IST)
UP B.Ed JEE Result 2019: वेबसाइट upbed2019.in पर कुछ समय बाद देख सकते हैं रिजल्ट
UP B.Ed JEE Result 2019: वेबसाइट upbed2019.in पर कुछ समय बाद देख सकते हैं रिजल्ट

नई दिल्ली, जेएनएन। महात्मा ज्योतिबा फूले रुहालखंड यूनिवर्सिटी, बरेली द्वारा उत्तर प्रदेश बेचलर्स ऑफ एजुकेशन ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन UP B.Ed JEE 2019 (यूपी बीएड जेईई) 2019 का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। यह रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upbed2019.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट किसी भी समय आ सकता है।  

उत्तर प्रदेश बेचलर्स ऑफ एजुकेशन ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन UP B.Ed JEE 2019 का रिलज्ट आज घोषित कर दिया जाएगा। महात्मा ज्योतिबा फूले रुहालखंड यूनिवर्सिटी, बरेली द्वारा इसके परिणाम घोषित किए जाएंगे जो कि ऑफिशियल वेबसाइट पर देखे जा सकेंगे। वेबसाइट है upbed2019.in। इस वेबसाइट पर जाकर स्टूडेंट्स रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। 

आपको बता दें कि, UP B.Ed JEE 2019 15 अप्रैल 2019 को हुई थी। यह परीक्षा उत्तरप्रदेश के 15 शहरों में आयोजित की गई थी। परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी सुबह और दोपहर। इस परीक्षा में कुल 6,09209 स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन रजिस्टर करवाया था जिसमें से 5,66,400 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे। 

स्टूडेंट्स इस प्रकार रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को अपना रजिस्ट्रेशन आईडी डालना होगा। इसके साथ जन्म तारीख भी डालना होगी। स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट UP B.Ed-upbed2019.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद  UP B.Ed JEE 2019 रिजल्ट पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्म तारीख डालना होगी। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी