UGC NET 2023 Exam City Slip: यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप आज से, एडमिट कार्ड जल्द

UGC NET 2023 Exam City Slip यूजीसी नेट दिसंबर 2022 सत्र के लिए एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने स्लिप फरवरी के पहले सप्ताह में और एडमिट कार्ड दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की घोषणा की है।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Wed, 08 Feb 2023 09:28 AM (IST) Updated:Thu, 09 Feb 2023 04:51 AM (IST)
UGC NET 2023 Exam City Slip: यूजीसी नेट दिसंबर 2022 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप आज से, एडमिट कार्ड जल्द
UGC NET 2023 Exam City Slip: उम्मीदवार अपनी एग्जाम सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट, ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

एजुकेशन डेस्क। UGC NET 2023 Exam City Slip: यूजीसी नेट दिसंबर 2022 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा दिसंबर 2022 का आयोजन 21 फरवरी से किया जाना है। इस परीक्षा के लिए आवेदन किए उम्मीदवार एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड एनटीए द्वारा जारी किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। एजेंसी द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी के लिए एग्जाम सिटी स्लिप पहले जारी किए जाएंगे, जिसके लिए फरवरी 2023 का पहला सप्ताह निर्धारित किया गया था। हालांकि, एनटीए द्वारा यूजीसी नेट 2023 एग्जाम सिटी स्लिप अभी तक जारी नहीं की गई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट एग्जाम सिटी आज घोषित की जा सकती है।

UGC NET 2023 Exam City Slip: ऐसे डाउनलोड करें यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप

ऐसे में उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एनटीए द्वारा यूजीसी नेट 2023 एग्जाम सिटी स्लिप को आधिकारिक वेबसाइट, ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। ऐसे में कैंडीडेंट्स को अपना आवंटित परीक्षा शहर जानने के लिए इस वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहना चाहिए। दूसरी तरफ, जारी होने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक को वेबसाइट पर एक्टिव किया जाएगा, जिसके माध्यम से उम्मीदवार अपने अप्लीकेशन नंबर और जन्म-तिथि के विवरणों का प्रयोग करते हुए डाउनलोड कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें - UGC NET Exam City 2023: आज जान पाएंगे यूजीसी नेट दिसंबर 2022 सत्र के लिए अपना परीक्षा शहर, एडमिट कार्ड इस दिन

UGC NET 2023 Exam City Slip: यूजीसी नेट दिसंबर 2022 एडमिट कार्ड जल्द

एनटीए द्वारा यूजीसी नेट 2023 एग्जाम सिटी स्लिप पहले जारी की जा रही है ताकि वे अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी जान सकें और अपना ट्रैवल प्लान समय रहते बना सकें। इसके बाद एजेंसी द्वारा आवेदन किए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे, जिसमें आवंटित परीक्षा शहर में आवंटित परीक्षा केंद्र की जानकारी समेत अन्य जानकारिया होंगे। एनटीए ने एडमिट कार्ड को फरवरी 2023 के दूसरे सप्ताह के दौरान जारी किए जाने की घोषणा की है।

chat bot
आपका साथी