RRB Group D Application Status: एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के अप्लीकेशन स्टेटस रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किए

RRB Group D Application Status 2022 रेलवे भर्ती बोर्ड ने वर्ष 2019 की 1 लाख से अधिक पदों वाली आरआरबी ग्रुप डी (आरआरसी लेवल 1) भर्ती के लिए आवेदन किए 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के अप्लीकेशन स्टेटस बुधवार 17 अगस्त 2022 को जारी किए।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Thu, 18 Aug 2022 08:04 AM (IST) Updated:Thu, 18 Aug 2022 08:16 AM (IST)
RRB Group D Application Status: एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के अप्लीकेशन स्टेटस रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किए
आरआरबी ग्रुप डी/आरआरसी लेवल 1 भर्ती (CEN No.RRC-01/2019 Level 1 Posts) के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RRB Group D Application Status 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा एक लाख से अधिक पदों वाली वर्ष 2019 में विज्ञापित आरआरबी ग्रुप डी यानि RRC लेवल 1 भर्ती (CEN No.RRC-01/2019 Level 1 Posts) के लिए आवेदन किए एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के अप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा आरआबी ग्रुप डी (आरआरसी लेवल 1) भर्ती के अप्लीकेशन स्टेटस से सम्बन्धित अपडेट बुधवार, 17 अगस्त 2022 को जारी किए गए और इसके साथ ही विभिन्न जोन के लिए आरआरबी की वेबसाइट पर अप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए लिंक को एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक करके और फिर नये पेज पर अपने विवरण (रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ) को भरकर सबमिट करके जान सकते हैं कि उनका अप्लीकेशन आरआरबी द्वारा अनौपचारिक तौर पर स्वीकार (Provisionally Accepted) या निरस्त (Cancelled) किया गया है। हालांकि, उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से भी अप्लीकेशन स्टेटस पेज पर जा सकते हैं।

RRB ग्रुप डी / RRC लेवल 1 अप्लीकेशन स्टेटस लिंक

यह भी पढ़ें - RRB Group D Exam 2022: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में इन टॉपिक से पूछे गए प्रश्न, जानें कैसा रहा पेपर और गुड अटेम्प्ट

बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा इस समय ग्रुप डी (लेवल 1) के एक लाख अधिक पदों वाली इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत एक करोड़ उम्मीदवारों में से योग्य के चयन हेतु निर्धारित चयन प्रक्रिया के फर्स्ट राउंड कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) का आयोजन विभिन्न चरणों में आयोजित करने की घोषणा की गई है। इस कड़ी में पहला चरण 17 अगस्त से शुरू हो चुका है और यह 25 अगस्त 2022 तक चलेगा। वहीं, इसके बाद दूसरे चरण का आयोजन की तारीखों का भी ऐलान किया जा चुका है। आरआरबी के 12 अगस्त के नोटिस के अनुसार आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 1 का दूसरा चरण 26 अगस्त से 8 सितंबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा। इस चरण के लिए उम्मीदवारों को आवंटित एग्जाम सिटी और एग्जाम डेट जानने के लिए लिंक को आज यानि 18 अगस्त 2022 से एक्टिव किया जाना है। उम्मीदवार अपने सम्बन्धित जोन की आरआरबी की वेबसाइट पर दोपहर 12 बजे से एक्टिव होने वाले लिंक के माध्यम से अपना परीक्षा शहर और तारीख जान सकेंगे।

chat bot
आपका साथी