RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे इन डायरेक्ट लिंक से करें चेक

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (BSER) अजमेर द्वारा राजस्थान के कक्षा 10 की परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा 13 जून 2022 को दोपहर 3 बजे निर्धारित है। परीक्षार्थी नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से परिणाम देख सकते हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Mon, 13 Jun 2022 07:57 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jun 2022 07:08 AM (IST)
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे इन डायरेक्ट लिंक से करें चेक
आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 को रिजल्ट पोर्टल, rajresults.nic.in पर देखा जा सकता है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान के 11 लाख छात्र-छात्राओं के लिए आज, 13 जून 2022 की तारीख निर्णायक है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा वर्ष 2021-22 के दौरान कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं के लिए इस साल आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षाफल घोषित किया गया। इपरीक्षार्थी नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से परिणाम देख सकते हैं। इस सम्बन्ध में आधिकारिक जानकारी राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री डॉ. बुलाकी दास कल्ला ने रविवार, 12 जून 2022 की शाम को ट्वीट के माध्यम से दी। इसके साथ ही, शिक्षा मंत्री ने सभी परीक्षार्थियों के परीक्षाफल की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी थी।

आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 - आधिकारिक वेबसाइट पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

बीएसईआर 10वीं रिजल्ट 2022 - जागरणजोश पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

यह भी पढ़ें - Rajasthan Board 10th Result 2022 Toppers List: राजस्थान बोर्ड 10वीं में इन छात्रों ने किया टॉप, जानें किन छात्रों को मिले अधिकतम अंक

यह भी पढ़ें- RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 Live Updates: राजस्थान 10वीं के नतीजों की घोषणा कुछ ही देर में, जानें लेटेस्ट अपडेट

RBSE 10th Result 2022: ऐसे चेक करें आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022

राजस्थान बोर्ड से दसवीं की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राएं अपना आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 को लेकर राज्य के रिजल्ट पोर्टल, rajresults.nic.in पर देख सकते हैं। परीक्षार्थियों को इसके रिजल्ट पेज पर विजिट करने के बाद होम पेज पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर स्टूडेंट्स को अपने विवरण (जैसे रोल नंबर, आदि) को भरकर सबमिट करना होगा। इसके परीक्षा परीक्षार्थी अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद परीक्षार्थियों को अपने परिणाम की सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

RBSE 10th Result 2022: जागरणजोश पर भी एक्टिव रिजल्ट लिंक

परीक्षार्थियों को ध्यान देना चाहिए राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 के लिंक को आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी देखा जा सकता है। परिणामों की औपचारिक घोषणा के बाद आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक को जागरणजोश पर एक्टिव किया गया। इस लिंक के माध्यम से परीक्षार्थी अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करके अपना परिणाम देख सकते हैं। जागरणजोश पर बीएसईआर 10वीं रिजल्ट 2022 देखने के लिए डायरेक्ट लिंक भी नीचे दिया गया है।

बीएसईआर 10वीं रिजल्ट 2022 - जागरणजोश पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

chat bot
आपका साथी