NEET PG 2022: सीधे फाइनल रिजल्ट ही घोषित होंगे नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग के, MCC ने जारी किया नोटिस

NEET PG 2022 Round 1 Counselling Final Result मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा नीट पीजी 2022 काउंसलिंग के राउंड 1 के घोषित किए गए प्रोविजिनल रिजल्ट को रद्द करते हुए उम्मीदवारों को सीटों की च्वाइस फिलिंग व लॉकिंग के लिए 29 सितंबर तक समय दिया है। नतीजे 30 सितंबर को आएंगे।

By Rishi SonwalEdited By: Publish:Thu, 29 Sep 2022 09:44 AM (IST) Updated:Thu, 29 Sep 2022 09:51 AM (IST)
NEET PG 2022: सीधे फाइनल रिजल्ट ही घोषित होंगे नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग के, MCC ने जारी किया नोटिस
नीट पीजी 2022 राउंड 1 काउंसलिंग के अंतिम नतीजे 30 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट, mcc.nic.in पर।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। NEET PG 2022 Round 1 Counselling Final Result: नीट पीजी 2022 काउंसलिंग को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट पीजी 2022 की राउंड 1 काउंसलिंग के प्रोविजिनल रिजल्ट को रद्द कर दिया है। कमेटी द्वारा बुधवार, 28 सितंबर को जारी नोटिस के मुताबिक, एमसीसी ने 27 सिंतबर को राउंड 1 प्रोविजिनल रिजल्ट की घोषणा की थी, जिसे रद्द किया जाता है, क्योंकि कई PG DNB संस्थानों द्वारा मांगे गये विवरण उपलब्ध न कराए जाने के चलते सीटें प्रदर्शित नहीं की जा सकी और इन पर च्वाइस फिलिंग भी नहीं हो सकी। एमसीसी नोटिस के अनुसार, ऐसे में उम्मीदवारों को च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग के लिए 30 सितंबर 2022 की सुबह 8 बजे तक समय दिया जाता है।

NEET PG 2022: सीधे फाइनल रिजल्ट ही घोषित होंगे

ऐसे में यदि किसी उम्मीदवार द्वारा नीट पीजी 2022 राउंड 1 काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के अंतर्गत सीटों की च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग अभी तक नहीं की गई है तो वे जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें। इसके बाद, एमसीसी द्वारा राउंड 1 काउंसलिंग के लिए फिर से प्रोविजिनल रिजल्ट घोषित नहीं किए जाएंगे, बल्कि इस चरण के लिए अब सीधे फाइनल रिजल्ट ही घोषित किया जाएगा। कमेटी के बुधवार के नोटिस के अनुसार, राउंड 1 काउंसलिंग रिजल्ट की घोषणा कल यानि शुक्रवार, 30 सितंबर 2022 को की जाएगी। साथ ही, इस चरण में जिन उम्मीदवारों को सीटों की आवंटन किया जाता है, उन्हें आवंटित सीट से सम्बन्धित संस्थान के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2022 की शाम 5 बजे के बीच करनी होगी। इस दौरान स्टूडेंट्स को निर्धारित कोर्स फीस भी जमा करनी होगी।

NEET PG 2022: राउंड 2 रजिस्ट्रेशन 10 अक्टूबर से

दूसरी तरफ, जिन स्टूडेंट्स को नीट पीजी 2022 राउंड 1 काउंसलिंग रिजल्ट में सीटों का आवंटन नहीं होता है, वे दूसरे चरण यानि राउंड 2 काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट, mcc.nic.in पर 10 अक्टूबर से कर सकेंगे। कमेटी द्वारा जारी नीट पीजी 2022 काउंसलिंग शेड्यूल के मुताबिक, राउंड 2 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे और साथ ही च्वाइस फिलिंग व लॉकिंग भी इसी तारीख तक करनी होगी।

chat bot
आपका साथी