Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, सिर्फ स्थानीय निवासियों को ही मिलेगी शासकीय नौकरियां

Madhya Pradesh मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश की सरकारी नौकरियां अब केवल राज्य के बच्चों को ही दी जाएंगी और इसके लिए हम आवश्यक

By Nandini DubeyEdited By: Publish:Tue, 18 Aug 2020 03:54 PM (IST) Updated:Tue, 18 Aug 2020 03:54 PM (IST)
Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, सिर्फ स्थानीय निवासियों को ही मिलेगी शासकीय नौकरियां
Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, सिर्फ स्थानीय निवासियों को ही मिलेगी शासकीय नौकरियां

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की सरकारी नौकरियों को लेकर बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश की सरकारी नौकरियां अब केवल राज्य के बच्चों को ही दी जाएंगी और इसके लिए हम आवश्यक कानूनी प्रावधान कर रहे हैं। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से वीडियो संदेश जारी किया है। जिसमें कहा है कि आज मध्य प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रदेश की सभी शासकीय नौकरियां अब केवल राज्य के बच्चों को ही दी जाएगी। इसके लिए हम आवश्यक कानूनी प्रावधान बना रहे हैं। मध्य प्रदेश के संसाधन राज्य के बच्चों के लिए है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि 'मेरे प्यारे भांजे-भांजियों! आज से मध्य प्रदेश के संसाधनों पर पहला अधिकार मध्य प्रदेश के बच्चों का होगा। सभी शासकीय नौकरियां सिर्फ मध्य प्रदेश के बच्चों के लिए ही आरक्षित रहेंगी। हमारा लक्ष्य प्रदेश की प्रतिभाओं को प्रदेश के उत्थान में सम्मिलित करना है।'

वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि मध्यप्रदेश के युवाओं का भविष्य ‘बेरोजगारी भत्ते’ की बैसाखी पर टिका रहे यह हमारा लक्ष्य ना कभी था और ना ही है। जो यहां का मूल निवासी है, वही शासकीय नौकरियों में आकर प्रदेश का भविष्य संवारे यही मेरा सपना है। मेरे बच्चों, खूब पढ़ो और फिर सरकार में शामिल होकर प्रदेश का भविष्य गढ़ो।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने वादा किया कि प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में उन्होंने कहा था कि प्रदेश में भाजपा सरकार इस तरह की व्यवस्था बनाएगी, जो स्थानीय निवासियों को उनकी 10वीं और 12वीं के मार्क्स के आधार पर रोजगार सुनिश्चित करेगी। गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि सरकारी भर्तियों के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा, निजी क्षेत्रों में भी ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। छात्रों को 10वीं और 12वीं के अंकों के आधार पर नियोजित किया जाएगा।

कानूनी प्रावधान कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी