सेंसेक्स ने लगाई 360 अंक की छलांग

खाद्य महंगाई में नरमी के बीच ग्लोबल बाजारों में तेजी देख दलाल स्ट्रीट के निवेशक जोश में आ गए। उनकी जोरदार लिवाली से यहां गुरुवार को लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही। इस दिन बंबई शेयर बाजार [बीएसई] का सेंसेक्स 359.99 अंक यानी 2.23 की छलांग लगाकर 16483.45 पर बंद हुआ। बुधवार को यह 16123.46 अंक पर था। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 104.80 अंक यानी 2.17 फीसदी उछलकर 4936.85 पर बंद हुआ।

By Edited By: Publish:Thu, 01 Dec 2011 04:50 PM (IST) Updated:Thu, 01 Dec 2011 08:22 PM (IST)
सेंसेक्स ने लगाई 360 अंक की छलांग

मुंबई। खाद्य महंगाई में नरमी के बीच ग्लोबल बाजारों में तेजी देख दलाल स्ट्रीट के निवेशक जोश में आ गए। उनकी जोरदार लिवाली से यहां गुरुवार को लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही। इस दिन बंबई शेयर बाजार [बीएसई] का सेंसेक्स 359.99 अंक यानी 2.23 की छलांग लगाकर 16483.45 पर बंद हुआ। बुधवार को यह 16123.46 अंक पर था। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 104.80 अंक यानी 2.17 फीसदी उछलकर 4936.85 पर बंद हुआ।

घरेलू स्तर पर खाद्य उत्पादों की महंगाई दर तेजी से गिरकर 8 प्रतिशत पर आ गई। महंगाई के नीचे आने से ऐसी संभावना मजबूत हुई है कि रिजर्व बैंक अब ब्याज दरों में वृद्धि पर रोक लगा सकता है। भारतीय अर्थव्यवस्था में नरमी के चलते भी इसके आसार बढ़े हैं कि अब ब्याज दरों में और बढ़ोतरी नहीं होगी। ब्याज में वृद्धि की आशंका घटने से निवेशकों का मनोबल बढ़ा है। यूरो क्षेत्र में कर्ज संकट को दूर करने के लिए अमेरिका समेत कई देशों के केंद्रीय बैंकों द्वारा मदद के लिए आगे आने से दुनिया के अधिकतर बाजारों में तगड़ी तेजी दर्ज हुई। इसने भी निवेशकों को दलाल स्ट्रीट में लिवाली के लिए प्रेरित किया। एक दिन पहले अमेरिकी फेडरल रिजर्व, यूरोपियन सेंट्रल बैंक और कनाडा, ब्रिटेन, जापान व स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंकों ने यूरो क्षेत्र के कर्ज संकट को सुलझाने के लिए फंड उपलब्ध कराने पर सहमति जताई है।

बीएसई का तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 16555.93 अंक पर बढ़त के साथ खुला। कुछ ही पल में यह सत्र के ऊंचे स्तर 16718.11 अंक तक चढ़ गया। बाद में मुनाफावसूली के चलते इसने कारोबार के दौरान 16430.61 अंक का निचला स्तर भी देखा। निफ्टी भी सत्र के दौरान एक समय 5000 का स्तर पार कर गया था। हेल्थकेयर को छोड़कर इस दिन बीएसई के सभी सूचकांकों में तेजी आई। मेटल, बैंकिंग और रीयल्टी कंपनियों के शेयरों को लिवाली का सबसे ज्यादा लाभ मिला। सेंसेक्स की तीस कंपनियों में 25 के शेयर लाभ में रहे, जबकि 5 में नुकसान दर्ज हुआ।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी