प्याज निर्यात में 23 फीसदी की गिरावट

देश से प्याज के निर्यात में चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में करीब 23 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। यह गिरावट मुख्यत: न्यूनतम निर्यात मूल्य [एमईपी] ऊंचा रखने के सरकार के निर्णय के बीच है। पिछले वर्ष एमईपी 250 डालर प्रति टन या उससे ऊपर बना हुआ था जिससे इससे सस्ते प्याज का निर्यात नहीं किया जा सकता था। इस कारोबार से जुड़े लोगों ने बताया कि इस समय चीन और मिस्र का प्याज के अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबदबा है।

By Edited By: Publish:Sun, 08 Jan 2012 02:03 PM (IST) Updated:Sun, 08 Jan 2012 02:23 PM (IST)
प्याज निर्यात में 23 फीसदी की गिरावट

नई दिल्ली। देश से प्याज के निर्यात में चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में करीब 23 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। यह गिरावट मुख्यत: न्यूनतम निर्यात मूल्य [एमईपी] ऊंचा रखने के सरकार के निर्णय के बीच है।

पिछले वर्ष एमईपी 250 डालर प्रति टन या उससे ऊपर बना हुआ था जिससे इससे सस्ते प्याज का निर्यात नहीं किया जा सकता था। इस कारोबार से जुड़े लोगों ने बताया कि इस समय चीन और मिस्र का प्याज के अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबदबा है। वे 200 डालर प्रति टन पर प्याज बेच रहे हैं।

प्याज के निर्यात के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र प्रदान करने वाली प्रमुख सहकारी एजेंसी नाफेड के सूत्रों ने बताया कि भारत ने अप्रैल-दिसंबर 2011 में 10,37,978 टन प्याज का निर्यात किया जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 13,40,772 टन का निर्यात हुआ था।

प्याज का निर्यात मूल्य घटाकर 250 डालर प्रति टन करने से भी निर्यात में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई क्यों कि चीन और मिस्र आदि देशों के सस्ते प्याज की अवक से अंतर्राष्ट्रीय बाजार 200 डालर प्रतिटन के आस पास चल रहा था।

कृषि निर्यात संघ के अध्यक्ष अजित शाह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्याज का मूल्य 200 डालर प्रति टन से कम है इसलिए 250 डालर प्रति टन की कीमत वाले भारतीय प्याज को बहुत कम खरीददार मिल रहे हैं।

पिछले साल अक्टूबर में प्याज के निर्यात से प्रतिबंध हटाने के बाद सरकार ने शुरुआत में इसका अधिकमत निर्यात मूल्य 450 डालर प्रति टन रखा था। पहले से घटाकर 350 डालर प्रति टन किया गया। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमत को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए प्याज का अधिकतम निर्यात मूल्य 250 डालर प्रति टन किया गया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी