दाल घोटाले में सरकार के मंत्री शामिल, कांग्रेस ने लगाया आरोप

विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटील ने शुक्रवार को तूअर दाल घोटाले को लेकर सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। पाटील ने कहा कि यह घोटाला दो नहीं बल्कि चार हजार करोड़ रुपए का है।

By Sachin BajpaiEdited By: Publish:Sun, 06 Dec 2015 12:53 AM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2015 01:04 AM (IST)
दाल घोटाले में सरकार के मंत्री शामिल, कांग्रेस ने लगाया आरोप

पुणे | विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटील ने शुक्रवार को तूअर दाल घोटाले को लेकर सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। पाटील ने कहा कि यह घोटाला दो नहीं बल्कि चार हजार करोड़ रुपए का है। घोटाले के कागजात भी मिले हैं। इसलिए गिरीष बापट को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

कांग्रेस द्वारा आयोजित सेवा, कर्तव्य, त्याग सप्ताह अंतर्गत शुक्रवार को केसरी वाड़ा में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर के बाद पत्रकारों से बातचीत में विखे पाटील ने कहा-तुअर दाल घोटाले में मंत्री शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी