Mumbai Crime: पति को खाने में दिया जहर, मौत के बाद ऐसे उठा साजिश से पर्दा; प्रेमी संग महिला गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने पत्नी व उसके प्रेमी को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला ने अपने पति के खाने में धीरे-धीरे जहर दिया था। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और बाद में उसकी जान चली गई।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 04 Dec 2022 10:30 AM (IST) Updated:Sun, 04 Dec 2022 10:30 AM (IST)
Mumbai Crime: पति को खाने में दिया जहर, मौत के बाद ऐसे उठा साजिश से पर्दा; प्रेमी संग महिला गिरफ्तार
Mumbai Crime: पति को खाने में दिया जहर (फाइल फोटो)

मुंबई, ऑनलाइन डेस्क। मुंबई पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पत्नी पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जहर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने 45 वर्षीय महिला और उसके 46 वर्षीय प्रेमी को इस मामले में गिरफ्तार किया है।

पेट में दर्द के कारण हुई थी मौत

जानकारी के अनुसार, मृतक कमलकांत शाह की सितंबर 2022 में पेट में दर्द के कारण मौत हो गई थी। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी की मदद से पति की हत्या की साजिश रची थी। चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक की मां की भी इसी तरह के लक्षणों के कारण जान चली गई थी।

दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आई

कोल्हापुर निवासी कमलकांत की बहन कविता लालवानी द्वारा दर्ज FIR के अनुसार, दोनों की शादी को 22 साल हो गए थे, इसके बाद से ही उन दोनों के रिश्तों में दरार पड़ने लगी। परिवार के सदस्यों ने विवाद सुलझाने की कोशिश की थी, लेकिन वे विवाद का समाधान नहीं कर सके। आखिरकार, मई 2021 में उनकी पत्नी काजल ने सांताक्रूज में अपना वैवाहिक घर छोड़ दिया और अपनी बेटी के साथ अलग रहने लगी।

मां की भी पेट दर्द के कारण गई जान

हालांकि, मई 2022 में बहन काजल की पहल पर दोनों के बीच सुलह हुआ और वह फिर से एक साथ रहने लगे। परिवार का आरोप है कि इसी दौरान उनकी मां सरलादेवी की भी पेट दर्द के कारण तबीयत बिगड़ने लगी और कुछ दिन बाद उनका निधन हो गया। हालांकि, उनकी मौत के असली कारणों का पता नहीं चल सका।

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई कमलकांत की मौत

परिवार का आरोप है कि 24 अगस्त को कमलकांत को भी पेट दर्द का सामना करना पड़ा। अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें दक्षिण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके विभिन्न टेस्ट किए गए। परीक्षणों से उसके रक्त में आर्सेनिक और थैलियम के उच्च स्तर का पता चला। परिवार का आरोप है कि आरोपी कविता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कमलकांत को मारने की नीयत से धीरे-धीरे उसके खाने में जहर मिला दिया था। जिसके बाद उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई।

अदालत ने 8 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

वहीं, परिवार द्वारा सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई और क्राइम ब्रांच को जांच के दौरान काजल और उसके प्रेमी हितेश जैन की साजिश का पता चला। इसके बाद पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की। जिसके बाद आरोपियों ने अपना गुनाह स्वीकारा। दोनों आरोपियों पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 328 (जहर देना) और 120बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल अदालत ने दोनों को आठ दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

शर्मनाक! स्कूल में पढ़ने आए दो छात्रों ने 8वीं की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, क्लासमेट पर ही लगा आरोप

Maharashtra: कल्याण में 15 साल के किशोर ने 9 वर्ष की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, गला रेतकर की हत्या

chat bot
आपका साथी