Move to Jagran APP

शर्मनाक! स्कूल में पढ़ने आए दो छात्रों ने 8वीं की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, क्लासमेट पर ही लगा आरोप

मुंबई के माटुंगा इलाके के एक निकाय स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्रा से उसी के दो सहपाठियों ने दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी के अनुसार दोनोंं ने छात्रा को अकेला देख इस घटना को अंजाम दिया है।

By AgencyEdited By: Mahen KhannaPublished: Fri, 02 Dec 2022 11:12 AM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2022 11:12 AM (IST)
शर्मनाक! स्कूल में पढ़ने आए दो छात्रों ने 8वीं की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, क्लासमेट पर ही लगा आरोप
मुंबई में 8वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म।

मुंबई, एजेंसी। मुंबई के एक सरकारी स्कूल में शर्मनाक घटना सामने आई है। माटुंगा इलाके के एक निकाय स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्रों ने अपने ही साथ पढ़ने वाली एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार कक्षा में दो लड़कों ने अपनी 13 वर्षीय सहपाठी से दुष्कर्म किया जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि दोनोंं ने छात्रा को अकेला देख इस घटना को अंजाम दिया है।

loksabha election banner

कक्षा में अकेला देख किया दुष्कर्म

माटुंगा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की के साथ उसके दो सहपाठियों ने उस समय दुष्कर्म किया, जब उनके साथी सहपाठी डांस का अभ्यास करने के लिए कक्षा से बाहर गए थे। छात्रा को अकेला देख दोनों आरोपियों ने स्थिति का फायदा उठाकर यह दुराचार किया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित और आरोपी आठवीं कक्षा के छात्र हैं।

घटना ने लड़की को झकझोर कर रख दिया

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि इस घटना ने लड़की को झकझोर कर रख दिया जिसके बाद बहुत मुश्किल से उसने आपबीती अपने परिवार के सदस्यों के साथ साझा की। लड़की की आपबीती सुनकर परिवार ने तुरंत आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

गिरफ्तारी के बाद किशोर सुधार गृह भेजा गया

शिकायत के आधार पर, पुलिस ने लड़कों के खिलाफ IPC की धारा 376 DA (सोलह साल से कम उम्र की महिला से दुष्कर्म) और POCSO अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। नाबालिग आरोपियों को इसके बाद गिरफ्तार कर एक किशोर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दक्षिण मुंबई के डोंगरी में किशोर सुधार गृह भेज दिया और आगे की जांच चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.