Mumbai: दिल्ली के बाद मुंबई में हुई झमाझम बारिश, परिवहन सेवाओं पर नहीं पड़ा कोई असर

देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। मुंबई में आज की सुबह बेमौसम बारिश से हुई जिससे तापमान भी नीचे चला गया है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के बावजूद लोकल ट्रेन और बस जैसी परिवहन सेवाएं अप्रभावित हैं।

By AgencyEdited By: Publish:Tue, 21 Mar 2023 11:58 AM (IST) Updated:Tue, 21 Mar 2023 11:58 AM (IST)
Mumbai: दिल्ली के बाद मुंबई में हुई झमाझम बारिश, परिवहन सेवाओं पर नहीं पड़ा कोई असर
Mumbai: दिल्ली के बाद मुंबई में हुई झमाझम बारिश, परिवहन सेवाओं पर नहीं पड़ा कोई असर

मुंबई, एजेंसी। देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। मुंबई में आज की सुबह बेमौसम बारिश से हुई, जिससे तापमान भी नीचे चला गया है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के बावजूद, लोकल ट्रेन और बस जैसी परिवहन सेवाएं अप्रभावित हैं। बता दें कि ठाणे, मीरा-भायंदर और वसई-विरार जैसे सैटेलाइट शहरों में भी सुबह तेज बारिश हुई।

#WATCH | Maharashtra: Mumbai wakes up to rain lashing several parts of the city. pic.twitter.com/mZmdK6bSQG— ANI (@ANI) March 21, 2023

क्या कहता है मौसम विभाग

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश के पीछे का कारण पश्चिमी हवा और अरब सागर से आने वाली नमी को बताया है। बता दें कि मार्च में मुंबई में बारिश होना असामान्य है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने कहा कि मुंबई शहर और उपनगरों के कुछ हिस्सों में सुबह 7 बजे से 8 बजे के बीच 20-25 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

मुंबई के इन इलाकों में हुई इतनी बारिश

मध्य मुंबई क्षेत्रों जैसे मांडवी फायर स्टेशन, मेमनवाड़ा फायर स्टेशन, बायकुला फायर स्टेशन और बीएमसी मुख्यालय में 28 मिमी, 25 मिमी, 23 मिमी और 19 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं, मुलुंड, गवनपाड़ा और भांडुप कॉम्प्लेक्स जैसे पूर्वी उपनगरों में सुबह 6 से 7 बजे के बीच 20 मिमी और 19 मिमी बारिश हुई। पश्चिमी उपनगरों में, दहिसर फायर स्टेशन और चिंचोली फायर स्टेशन में 18 मिमी और 14 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

बारिश से नहीं प्रभावित हुए परिवहन

अधिकारियों ने कहा कि रेलवे और बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) जैसी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं अप्रभावित रहीं। नगर निकाय ने कहा कि बेस्ट बसों का परिचालन सामान्य है और शहर में कहीं भी बारिश या जलभराव के कारण बसों के मार्ग को नहीं बदला गया है।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि शहर में सभी तीन उपनगरीय गलियारों- मेन लाइन, हार्बर लाइन और पश्चिमी लाइन पर ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा, 'मुंबई मंडल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की सूचना है, लेकिन ट्रेनें सुचारू रूप से चल रही हैं।'

chat bot
आपका साथी