16 साल पहले अस्पताल से चुराई गई लड़की को देह व्यापार से निकाला

यह घटना 16 साल पहले हुई थी उस समय लड़की का जन्म हुआ था। इसके बाद महिला उसे मीरा रोड इलाके में ले आई।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Wed, 13 Sep 2017 02:52 PM (IST) Updated:Wed, 13 Sep 2017 04:22 PM (IST)
16 साल पहले अस्पताल से चुराई गई लड़की को देह व्यापार से निकाला
16 साल पहले अस्पताल से चुराई गई लड़की को देह व्यापार से निकाला

ठाणे, प्रेट्र। पुलिस ने 44 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने 16 साल पहले एक नवजात बच्ची को चुरा लिया और बाद में उसे देह व्यापार में ढकेल दिया। जिले की ग्रामीण पुलिस की मानव तस्करी विरोधी शाखा ने रविवार की शाम मीरा रोड इलाके के एक मकान पर छापामारी की। लड़की को दो लोगों के साथ एक कमरे में पाया। कश्मीरा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विलास सनप ने इस आशय जानकारी दी। महिला भी मौके पर मौजूद मिली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसने मुंबई के एक अस्पताल से बच्ची चुरा ली थी। यह घटना 16 साल पहले हुई थी उस समय लड़की का जन्म हुआ था। इसके बाद महिला उसे मीरा रोड इलाके में ले आई। पड़ोसियों को उसने बताया कि यह उसकी बेटी है। बाद में उसने कुछ दिनों तक लड़की को स्कूल भी भेजा। इसके बाद उसने उसे देह व्यापार में ढकेल दिया।

रविवार रात गिरफ्तार की गई महिला के खिलाफ आइपीसी की धारा 363 (अपहरण), 365 (गलत और गुप्त रूप से किसी व्यक्ति का अपहरण और उसे छिपा कर रखना), 366 (नाबालिग लड़की से अवैध कारोबार), 372 और 373 के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़की को ठाणे के पुनर्वास केंद्र में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: 14 माह के ब्रेन डेड बच्चे के अंगदान से बची एक जान

chat bot
आपका साथी