VIDEO: ठाणे में शिंदे-उद्धव गुट में मारपीट, जमकर चले लात घूंसे; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

महाराष्ट्र के ठाणे में शिंदे और ठाकरे शिवसेना गुटों के बीच जमकर हाथापाई हुई जिसे रोकने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा। किसन नगर इलाके में उद्धव गुट के नवनियुक्त पदाधिकारियों के अभिनंदन समारोह के दौरान ये घटना हुई।

By AgencyEdited By: Publish:Tue, 15 Nov 2022 01:59 PM (IST) Updated:Tue, 15 Nov 2022 01:59 PM (IST)
VIDEO: ठाणे में शिंदे-उद्धव गुट में मारपीट, जमकर चले लात घूंसे; पुलिस ने किया लाठीचार्ज
महाराष्ट्र के ठाणे में शिंदे और ठाकरे शिवसेना गुटों के बीच जमकर हाथा पाई हुई

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) में आधी रात के बाद शिंदे और ठाकरे (Shinde and Thackeray) शिवसेना गुटों (Shiv Sena factions) के बीच एक बार फिर संग्राम देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार शिंदे और उद्धव गुट समर्थकों के बीच सोमवार देर रात जमकर हाथापाई हुई। ये घटना किसन नगर इलाके की बतायी जा रही है।

दरअसल वहां उद्धव गुट के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया जा रहा था कि तभी शिंदे गुट के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और ठाकरे गुट के सदस्‍यों से मारपीट शुरू कर दी। दोनों गुटों के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस ने लाठी चार्ज किया, पार्टी के दोनों सदस्‍यों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। इस मामले में दोनों गुटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।

#WATCH | Thane, Maharashtra: Police resorts to lathi-charging as Shinde and Thackeray Shiv Sena factions clash after midnight; both party members have levelled allegations on the other. FIR has been filed against both pic.twitter.com/w2kL932A3C

— ANI (@ANI) November 15, 2022

लोगों के एक समूह ने थाने के बाहर पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के समर्थकों पर कथित रूप से हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए लाठी बरसायी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।

राजन विचारे ने शिंदे गुट समर्थकों पर लगाया गुंडागर्दी का आरोप

लोकसभा सदस्य राजन विचारे, जो उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट का समर्थन करते हैं, ने ठाणे शहर में एक कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना खेमे के समर्थकों द्वारा कथित तौर पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है, प्रतिद्वंद्वी समूह ने इस आरोप से इनकार किया है।

घटना के कुछ वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। मीडिया से बात करते हुए विचारे ने शिंदे गुट के समर्थकों द्वारा कथित गुंडागर्दी की निंदा की और कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस उपायुक्त अमरसिंह जाधव से की थी।

हालांकि, शिंदे समूह के प्रवक्ता और पूर्व मेयर नरेश म्हास्के ने विचारे के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि सब कुछ "उन्हें बदनाम करने के लिए सुनियोजित" था। ठाकरे खेमे के सदस्यों ने कार्यक्रम स्थल पर परेशानी पैदा की थी।

यह भी पढ़ें -

मुंबई में खसरे का प्रकोप: एक मासूम की गयी जान; अब तक 126 बच्‍चे हुए संक्रमित

JEE एवं NEET की नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था कर रही है ओडिशा सरकार, मेधावी छात्रों के लिए बाधक नहीं बनेगी गरीबी

chat bot
आपका साथी