Indore Crime News: साल 2022 से NEET की छात्रा के साथ कर रहा था दुष्कर्म, आरोप में नगर निगम अधिकारी गिरफ्तार

Indore Crime News मध्य प्रदेश के इंदौर से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में शहडोल जिले के एक मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीएमओ और पीड़ित छात्रा एक-दूसरे से पहले से परिचित हैं।

By AgencyEdited By: Babli Kumari Publish:Mon, 08 Apr 2024 01:48 PM (IST) Updated:Mon, 08 Apr 2024 01:48 PM (IST)
Indore Crime News: साल 2022 से NEET की छात्रा के साथ कर रहा था दुष्कर्म, आरोप में नगर निगम अधिकारी गिरफ्तार
20 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में नगर निगम अधिकारी गिरफ्तार (प्रतिकात्मक फोटो)

पीटीआई, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शहडोल जिले के एक मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को गिरफ्तार किया गया है। एमआईजी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय सीएमओ को शहडोल जिले से जब रविवार को गिरफ्तार किया गया, तब वह क्रिकेट खेल रहे थे। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएमओ और पीड़ित छात्रा एक-दूसरे से पहले से परिचित हैं।सीएमओ अधिकारी पर यह भी आरोप लगाया गया है कि उसने 2022 से उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया है।

पीड़िता ने 23 मार्च को पुलिस में दर्ज कराई शिकायत 

अधिकारी ने बताया कि इंदौर में नीट की तैयारी कर रही एक पीड़िता ने 23 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के मंच पर भाजपा उम्मीदवार की तस्वीर, राहुल गांधी की रैली से पहले कार्यकर्ताओं ने कर दी गड़बड़; देखें VIDEO

chat bot
आपका साथी