पंचतत्व में विलीन हुए कटारे

नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव अटेर के मनेपुरा में पंचतत्व में विलीन हो गया।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sun, 23 Oct 2016 03:03 AM (IST) Updated:Sun, 23 Oct 2016 03:36 AM (IST)
पंचतत्व में विलीन हुए कटारे

भिंड, ब्यूरो। नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव अटेर के मनेपुरा में पंचतत्व में विलीन हो गया। कटारे का मुंबई के अस्पताल में 20 अक्टूबर को निधन हो गया था। छोटे बेटे हेमंत कटारे ने चिता को मुखाग्नि दी।


राज्य सरकार की ओर से जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, राज्यमंत्री लालसिंह आर्य ने पुष्प चक्र अर्पित किए। अंत्येष्टि में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस नेता कमलनाथ, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, मोहन प्रकाश, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद, विधायक डॉ. गोविंद सिंह, नरेंद्र सिंह कुशवाह, मुकेश चौधरी, रामनिवास रावत, जीतू पटवारी शामिल हुए।
अंत्येष्टि के दौरान एसएएफ की टुकड़ी ने 3 राउंड फायर कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

chat bot
आपका साथी