MP Weather Today: नौतपा में गर्मी के ठंडे तेवर बरकरार, आज भी वर्षा के आसार, अरब सागर से आ रही नमी

MP Weather Today मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को भोपाल नर्मदापुरम जबलपुर उज्जैन इंदौर सागर ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Wed, 31 May 2023 05:30 AM (IST) Updated:Wed, 31 May 2023 05:30 AM (IST)
MP Weather Today: नौतपा में गर्मी के ठंडे तेवर बरकरार, आज भी वर्षा के आसार, अरब सागर से आ रही नमी
MP Weather: नौतपा में गर्मी के ठंडे तेवर बरकरार, आज भी वर्षा के आसार, अरब सागर से आ रही नमी

भोपाल, जेएनएन। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में रुक-रुककर वर्षा होने का सिलसिला जारी है। इसके चलते नौतपा में गर्मी के तेवर ठंडे बने हुए हैं। नौतपा के छठवें दिन मंगलवार को सबसे अधिक 43.4 डिग्री सेल्सियस तापमान नरसिंहपुर में दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक ग्वालियर में 30.2, रतलाम में 1.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।

राजधानी में भी शाम करीब पांच बजे तेज लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अरब सागर से लगातार मिली रही नमी के कारण बादल बने हुए हैं। साथ ही वर्षा भी हो रही है। बुधवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर, सागर, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।

इस दौरान तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी पाकिस्तान पर ही एक प्रेरित चक्रवात भी बन गया है। पूर्वी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

इस चक्रवात से लेकर झारखंड होते हुए बिहार तक एक द्रोणिका लाइन बनी हुई है। इसके अतिरिक्त दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया पांच मौसम प्रणालियों के अलावा अरब सागर में एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। अरब सागर से लगातार नमी आने की वजह से प्रदेश में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। वर्षा का इस तरह का सिलसिला अभी जारी रहने के आसार हैं।

chat bot
आपका साथी