Madhya Pradesh: दिग्विजय ने पकड़ी पुलिस अधिकारी की कालर, शिवराज ने की निंदा

Madhya Pradesh मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एसीपी उमेश तिवारी की कालर पकड़ ली। उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर कांग्रेस समर्थित सदस्यों को धमकाने और बलपूर्वक मतदान कराने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह के इस आचरण को अशोभनीय बताया।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Fri, 29 Jul 2022 05:39 PM (IST) Updated:Fri, 29 Jul 2022 05:39 PM (IST)
Madhya Pradesh: दिग्विजय ने पकड़ी पुलिस अधिकारी की कालर, शिवराज ने की निंदा
भोपाल में दिग्विजय ने पकड़ी पुलिस अधिकारी की कालर, शिवराज ने की निंदा। फोटो एएनआइ

भोपाल, एएनआइ। Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के भोपाल (Bhopal) में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जमकर हंगामा हुआ। यहां जीतने वालों में कांग्रेस (Congress) समर्थित जिला पंचायत सदस्यों की संख्या अधिक मानी जा रही थी, लेकिन अध्यक्ष भाजपा समर्थित रामकुंवर गुर्जर चुनी गई। जब भाजपा (BJP) नेता उन्हें चुनाव स्थल पर लेकर जाने लगे तो कांग्रेस के नेताओं ने इसका विरोध करते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ हाथापाई की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एसीपी उमेश तिवारी की कालर पकड़ ली। उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर कांग्रेस समर्थित सदस्यों को धमकाने और बलपूर्वक मतदान कराने का आरोप लगाया।

शिवराज बोले, यह कांग्रेस की बौखलाहट का प्रतीक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के इस आचरण को अशोभनीय बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पुलिस अधिकारी की कालर पकड़ रहे हैं। मुझे आश्चर्य है कि दस साल तक मुख्यमंत्री रहने वाला व्यक्ति ऐसी प्रतिक्रिया दे रहा है। यह तो कांग्रेस की बौखलाहट का प्रतीक है। जमीन खिसक गई तो अपशब्द कहने, कालर पकड़ने की मैं निंदा करता हूं।

दिग्विजय ने कहा, मैंने पुलिस अधिकारी की कालर नहीं पकड़ी

उधर, दिग्विजय सिंह ने सफाई में कहा कि मैंने पुलिस अधिकारी की कालर नहीं पकड़ी। मुझे धक्का दिया जा रहा था। बचने के लिए मैंने उन्हें दूर किया।

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को हुए जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज की। 51 में से 41 जिलों में भाजपा सरकार बनी है, वहीं कांग्रेस दस जिलों में सिमट गई। कोर्ट द्वारा एक वार्ड के परिणाम पर रोक के कारण सीधी जिला पंचायत के चुनाव नहीं कराए जा सके। इसके पहले जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में भी भाजपा ऐसा ही प्रदर्शन कर चुकी है। नगर पालिका और नगर परिषद में भी भाजपा का ही बहुमत है। भोपाल, उज्जैन सहित अन्य कई जिलों में चुनाव के दौरान हंगामा भी हुआ।

#WATCH | Congress MP and senior leader Digvijaya Singh entered into a scuffle with Police personnel and held one of them by their collar earlier today in Bhopal, Madhya Pradesh. pic.twitter.com/IgLVvPvyOx

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 29, 2022

Koo App

मुझे आश्चर्य है कि कोई व्यक्ति दस साल तक मुख्यमंत्री रहकर ऐसी प्रतिक्रिया दे! यह तो कांग्रेस की बौखलाहट का प्रतीक है। जमीन खिसक गई, तो गालियां दो, कॉलर पकड़ो, मैं इसकी घोर निंदा करता हूं।

- Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 29 July 2022

Koo App

पुलिस संरक्षण में लोकतंत्र की हत्या, — भोपाल के बीजेपी विधायक मतदान केन्द्र में सदस्य को लेकर घुस रहे हैं, पुलिस इस दुष्कर्म की मददगार बन रही है। शिवराज जी, ये नंगा नाच जनता देख रही है।

View attached media content

- MP CONGRESS (@MPCONGRESS) 29 July 2022

chat bot
आपका साथी