मानसून में घूमने के लिए परफेक्ट हैं देश की ये जगहें, जानें, इनके बारे में सबकुछ

अगर आप मानसून वेकेशन पर जाना चाहते हैं तो कसौली जरूर जाएं। यहां का वातावरण बेहद शांत रहता है। वहीं भीड़ भी कम रहती है। इसके लिए कसौली परफेक्ट डेस्टिनेशन है। पर्यटकों के लिए कसौली आकर्षण का केंद्र हैं। बरसात के मौसम में कसौली की खूबसूरती देखने लायक रहती है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Thu, 23 Jun 2022 10:00 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jun 2022 10:00 PM (IST)
मानसून में घूमने के लिए परफेक्ट हैं देश की ये जगहें, जानें, इनके बारे में सबकुछ
मानसून में घूमने के लिए परफेक्ट हैं देश की ये जगहें, जानें, इनके बारे में सबकुछ

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। भारत में कई पर्यटन स्थल हैं, जो मानसून वेकेशन के लिए परफेक्ट हैं। खासकर, बरसात के दिनों में इन जगहों की खूबसूरती और बढ़ जाती है। चारों ओर हरियाली फ़ैल जाती है। साथ ही मौसम भी बेहद सुहाना हो जाता है। इसके लिए बड़ी संख्या में पर्यटक बरसात के दिनों में इन जगहों की सैर करते हैं। अगर आप भी मानसून वेकेशन की प्लानिंग कर रहे हैं, तो देश की इन खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

कसौली

अगर आप मानसून वेकेशन पर जाना चाहते हैं, तो कसौली जरूर जाएं। यहां का वातावरण बेहद शांत रहता है। वहीं, भीड़ भी कम रहती है। इसके लिए कसौली परफेक्ट डेस्टिनेशन है। पर्यटकों के लिए कसौली आकर्षण का केंद्र हैं। खासकर, बरसात के मौसम में कसौली की खूबसूरती देखने लायक रहती है।

केरल

बरसात के मौसम में केरल की प्राकृतिक खूबसूरती देखने लायक रहती है। हालांकि, हर मौसम में बड़ी संख्या में पर्यटक केरल घूमने आते हैं। केरल में कई परफेक्ट वेकेशन डेस्टिनेशन हैं। वहीं, मानसून के दिनों में कोच्चि शहर से महज 73 किलोमीटर की दूरी पर अथिरापल्ली वॉटरफॉल देखने जा सकते हैं।

दार्जलिंग

बरसात के दिनों में हॉलिडे सेलिब्रेट करने के लिए दार्जलिंग जा सकते हैं। दार्जलिंग शहर को अंग्रेजों ने बसाया था। तत्कालीन समय में अंग्रेज गर्मी छुट्टी मनाने दार्जलिंग जाते थे। वर्तमान समय में पर्यटक हर मौसम में दार्जलिंग की सैर करते हैं। यहां घूमने के लिए कई स्पॉट हैं। आप जापानी मंदिर, चाय बगान, रॉक गार्डन आदि जगहों की सैर कर सकते हैं।

शिलांग

मेघालय बारिश के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। ऐसा कहा जाता है कि मेघालय में सबसे अधिक बारिश होती है। वर्तमान समय में मासिनराम में सबसे अधिक बारिश होती है। इससे पहले चेरापूंजी में सबसे अधिक बारिश होती थी। इसके लिए आप दोनों जगहों पर जा सकते हैं। साथ ही खूबसूरत शहर शिलांग की भी मानसून सैर कर सकते हैं। बरसात के दिनों में शिलांग की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं।

chat bot
आपका साथी